{"_id":"60cf54068ebc3e0d9117bdc2","slug":"yoga-day-top-bjp-leaders-will-do-yoga-at-different-places-in-the-country-trying-to-bring-people-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस: भाजपा के शीर्ष नेता देश में अलग-अलग जगहों पर करेंगे योग, जनता को साथ लाने की कोशिश ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
योग दिवस: भाजपा के शीर्ष नेता देश में अलग-अलग जगहों पर करेंगे योग, जनता को साथ लाने की कोशिश
Sun, 20 Jun 2021 08:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 20 Jun 2021 08:13 PM IST
सार
योग दिवस से ही पूरे देश में सबको मुफ्त वैक्सीन देने का अभियान भी शुरू होगा। बीजेपी के नेता वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर दशहरा घाट पर योग करती युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन भाजपा के सभी शीर्ष नेता देश के किसी न किसी हिस्से में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राजधानी दिल्ली से लेकर सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में होंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों, जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां के मुख्यमंत्री अपने प्रदेश की राजधानियों में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे तो अन्य राज्यों में केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश के अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, केन्द्रीय टीम के महासचिव अरुण सिंह और दुष्यंत गौतम दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। डॉ. हर्षवर्धन कश्मीरी गेट में, मनोज तिवारी वजीराबाद में, मीनाक्षी लेखी महादेव रोड पर, रमेश बिधूड़ी तुगलकाबाद में, प्रवेश वर्मा राजा गार्डन में और भूपेन्द्र यादव पंडारा पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
योग दिवस पर ही पूरे देश में 18 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त देने का अभियान भी शुरू किया जा रहा है, भाजपा नेता इस अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील भी करेंगे।
दिल्ली के बीजेपी नेता शर्मा ने कहा
दिल्ली प्रदेश भाजपा प्रवक्ता खेमचंद शर्मा ने अमर उजाला से कहा कि उनकी पार्टी सबको अपने साथ जोड़ने की भावना में विश्वास रखती है। योग दिवस का भी एक कार्यक्रम होता है जब वह सभी लोगों को साथ जोड़ने की कोशिश करती है। इस दिवस पर समाज के सभी लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है, जिससे वे निरोगी रहकर अपने परिवार और राष्ट्र की जिम्मेदारियों को ज्यादा बेहतर ढंग से निभा सकें।
उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश के सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन लगाने का अभियान भी शुरू किया जा रहा है। केंद्र सरकार और उनकी पार्टी की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द देश के एक-एक व्यक्ति को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा सके, इससे देश को इस महामारी के प्रकोप से बचाया जा सके।