फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yoga Day 2026: Yoga 365 Campaign Launched Now You Can Learn Yoga for Free

Yoga Day 2026: 'योगा 365' अभियान की हुई शुरुआत, अब इस तरह घर बैठे रोज फ्री में सीख सकेंगे योग

Sat, 14 Mar 2026 08:44 PM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Sat, 14 Mar 2026 08:44 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाला आयुष मंत्रालय अब तक इसके 11 सफल संस्करण आयोजित कर चुका है, जिनमें हर साल दुनिया भर से बढ़ती भागीदारी देखने को मिली है।

विज्ञापन
Yoga Day 2026: Yoga 365 Campaign Launched Now You Can Learn Yoga for Free
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले शुरू किए गए 'योगा 365' अभियान के तहत अब लोग घर बैठे रोज़ाना मुफ्त ऑनलाइन योग सीख सकेंगे। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने गैर संचारी रोगों और विभिन्न लक्षित समूहों के लिए 10 योग प्रोटोकॉल भी जारी किए। ये प्रोटोकॉल अलग अलग आयु वर्ग और अलग स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योग का लाभ ले सकें। वहीं, कार्यक्रम में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने हाबिल्ड के साथ योग 365 अभियान के लिए एक समझौता किया है। इस पहल के तहत रोजाना मुफ्त ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। मंत्री ने कहा, योगा 365 का मकसद लोगों को हर दिन योग करने की आदत डालने के लिए प्रेरित करना है, ताकि नियमित अभ्यास और व्यापक भागीदारी बढ़ सके।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मंत्री ने कहा, पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक स्वास्थ्य उत्सव के रूप में स्थापित हो चुका है। योग सिर्फ एक जीवनशैली नहीं, बल्कि ऐसी प्रभावी प्रणाली है जो मानसिक स्पष्टता, शारीरिक फिटनेस और भावनात्मक संतुलन को मजबूत बनाती है। महामारी जैसे कठिन दौर में भी योग ने लाखों लोगों को स्वस्थ और मजबूत रहने में मदद की है। उन्होंने बताया कि गैर-संचारी रोगों और अलग-अलग लक्षित समूहों के लिए तैयार किए गए 10 योग प्रोटोकॉल का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। इन प्रोटोकॉल के जरिए शारीरिक और मानसिक सहनशक्ति बढ़ाने के साथ जीवन की गुणवत्ता सुधारने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर मंत्री ने हवाई यात्रा के लिए योग नाम से एक खास प्रोटोकॉल भी जारी किया। इसमें करीब पांच मिनट की आसान योग क्रिया, प्राणायाम और छोटा ध्यान सत्र शामिल है। यह प्रोटोकॉल यात्रा के दौरान होने वाले तनाव को कम करने, रक्त संचार बेहतर करने, मांसपेशियों को आराम देने और मानसिक शांति बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वाला आयुष मंत्रालय अब तक इसके 11 सफल संस्करण आयोजित कर चुका है, जिनमें हर साल दुनिया भर से बढ़ती भागीदारी देखने को मिली है। आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कार्यक्रम में डिजिटल पहल की जानकारी देते हुए बताया कि आयुष ग्रिड के जरिए एक एआई आधारित उपकरण विकसित किया गया है। यह टूल योगाभ्यास करने वालों को योगासनों की सही मुद्रा अपनाने में मार्गदर्शन देगा।  योग की लोकप्रियता दुनियाभर में लगातार बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 में 26 करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी इस वैश्विक आंदोलन की ताकत को दर्शाती है। उन्होंने बताया एडवांस्ड वाई-ब्रेक जैसे विशेष पाठ्यक्रम कर्मयोगी भारत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। इनमें अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई सफर महंगा: क्या है फ्यूल सरचार्ज? एअर इंडिया, इंडिगो और आकासा एयर ने क्यों लिया किराया बढ़ाने का फैसला

योग महोत्सव–2026 के दौरान तीन तकनीकी सत्र भी आयोजित किए गए। इनमें बुजुर्गों के लिए योग, योग उद्यमिता से जुड़े बिजनेस मॉड्यूल और योग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इन सत्रों में योग, चिकित्सा और वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में करीब 1,500 प्रतिभागी मौजूद रहे, जिनमें योग गुरु, विद्वान, नीति निर्माता, अधिकारी, कॉर्पोरेट पेशेवर और योग विशेषज्ञ शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed