फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yes Bank News In Hindi: Odisha seeks help from center for Lord Jagannath

Yes Bank Crisis: भगवान जगन्नाथ के लिए ओडिशा सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

Mon, 09 Mar 2020 12:59 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 09 Mar 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
Yes Bank News In Hindi: Odisha seeks help from center for Lord Jagannath
यस बैंक संकट - फोटो : पीटीआई

भगवान जगन्नाथ का 545 करोड़ रुपया नकदी संकट से जूझ रहे यस बैंक में जमा कराने पर विपक्षी दलों के हमले में घिरी ओडिशा सरकार ने रविवार को केंद्र सरकार से मदद मांगी। ओडिशा सरकार ने केंद्र सरकार से श्रद्धालुओं के हित में यस बैंक के खाते से भगवान जगन्नाथ का यह पैसा रिलीज कराने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


ओडिशा के वित्त मंत्री निरंजन पुरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इसके लिए पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से आग्रह किया है कि वह इस पैसे को रिलीज करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को उचित निर्देश जारी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में निरंजन ने कहा है कि पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर से जुड़े विभिन्न फंड का प्रबंधन श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) की समिति करती है। इस फंड में से 545 करोड़ रुपये टीडीआर के तौर पर यस बैंक में जमा कराए गए थे, जो इसी महीने पूरे होने वाले थे।

ओडिशा के वित्त मंत्री ने केंद्र को बताया कि आरबीआई की तरफ से 50 हजार से ज्यादा की निकासी पर रोक लगाए जाने से यह पैसा फंस गया है। भगवान जगन्नाथ के भक्तों के लिए इस पैसे के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे रिलीज कराने के लिए आरबीआई को उचित निर्देश दिए जाएं। हालांकि केंद्र सरकार ने रविवार रात तक इस पत्र का कोई जवाब नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed