फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yediyurappa hints at Karnataka cabinet expansion or reshuffle before May 10 

कर्नाटक: येदियुरप्पा ने दिया संकेत, 10 मई से पहले हो सकता है कैबिनेट विस्तार, सीएम बोम्मई को बदलने की अटकलें खारिज  

Fri, 06 May 2022 09:30 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Amit Mandal Updated Fri, 06 May 2022 09:30 PM IST
सार

गुरुवार को बोम्मई ने कहा था कि जैसे ही भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व जैसे ही उन्हें बुलाएगा, वह राज्य कैबिनेट के बारे में चर्चा करने के लिए नई दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Yediyurappa hints at Karnataka cabinet expansion or reshuffle before May 10 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक भाजपा के मजबूत नेता व पूर्व सीएम बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को संकेत दिया कि राज्य में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार या फेरबदल 10 मई से पहले हो सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा के बाद निर्णय लेंगे जिन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में शहर का दौरा किया था।

विज्ञापन


येदियुरप्पा  बोले, तीन से चार दिनों में विस्तार होगा
येदियुरप्पा ने कहा, जानकारी आई है कि सभी से चर्चा करने के बाद तीन से चार दिनों में विस्तार होगा। यह 10 मई से पहले हो सकता है, जल्द से जल्द प्रधानमंत्री मोदी अमित शाह के साथ चर्चा के बाद कैबिनेट विस्तार और अन्य चीजों पर फैसला करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बदलने की बात महज अटकलें हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। बता दें कि बोम्मई ने पिछले साल जुलाई में येदियुरप्पा की जगह मुख्यमंत्री पद संभाला था।
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक 11 मई तक टली 
गुरुवार को बोम्मई ने कहा था कि जैसे ही भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व जैसे ही उन्हें बुलाएगा, वह राज्य कैबिनेट के बारे में चर्चा करने के लिए नई दिल्ली जाने के लिए तैयार हैं। 5 मई को होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक को 11 मई तक के लिए टालने के साथ अटकलें लगाई जा रही हैं कि मंत्रालय के विस्तार या फेरबदल के मद्देनजर शायद इसे टाला गया है। रिपोर्ट है कि भाजपा आलाकमान विस्तार के मुद्दे पर 10 मई से पहले फैसला ले सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में विधानसभा चुनाव से पहले नेतृत्व में संभावित बदलाव और मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार करने के दबाव के बीच शाह का मंगलवार को शहर का दौरा हुआ था। भाजपा के कई शीर्ष नेताओं ने बोम्मई की जगह लेने की अटकलों का खंडन किया है। बीजेपी के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, शाह ने भी बोम्मई से कहा कि वे विकास और चुनाव की तैयारियों पर ध्यान दें और बाकी पार्टी नेतृत्व पर छोड़ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed