{"_id":"5711ee914f1c1b44344a6ad9","slug":"yeddyurappas-rs-1-crore-suv-create-uproar-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की कार से सूखे का जायजा ले रहे हैं नए प्रदेशाध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एक करोड़ की कार से सूखे का जायजा ले रहे हैं नए प्रदेशाध्यक्ष
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक में पक्ष और विपक्ष के नेता एक के बाद एक नए बवाल में फंसते जा रहे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में एक तरफ जहां लोग प्यास के चलते मरे जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्यासों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम वहां के नेता कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही किया है कनार्टक के नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदुरप्पा ने। येदुरप्पा 1 करोड़ की कार लैंड क्रूजर प्राडो से पानी की कमी से जूझते उत्तरी कर्नाटक के एक गांव पहुंचे थे। इसके बाद ही कर्नाटक में नया हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
इससे पहले कनार्टक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैय्या का उनकी 70 लाख रूपए की घड़ी ने उनका जीना दुश्वार कर दिया था। वहीं अब एक करोड़ की गाड़ी लैंड क्रूजर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के गले पड़ गई है। अब इस पर भाजपा की तरफ से सफाई भी आने लगी है। कर्नाटक में भाजपा प्रवक्ता एस प्रकाश ने सफाई देते हुए कहा है कि सफेद आलीशान कार दरअसल येदियुरप्पा को एक चीनी मिल मालिक और राजनेता मुरुगेश निरानी ने 'लोन' पर दी है।
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा की टीम का कहना है कि यह कोई नई कार नहीं है। कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए पार्टी प्रमुख को हजारों किलोमीटर का दौरा करना होगा जिसके लिए एक सुविधाजनक वाहन की जरूरत है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2018 में होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव की कमान बीएस येदियुरप्पा को सौंप दी है। राज्य प्रमुख ने 225 विधानसभा सीट में से 150 को जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। येदियुरप्पा को 2008 में कर्नाटक का मुख्यमंत्री चुना गया था लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप झेलने के बाद भाजपा ने उन पर कुर्सी छोड़ने का दबाव बनाया।