{"_id":"5ad7c9424f1c1b60098b547e","slug":"yashwant-sinha-will-program-21-in-patna-with-opposition-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी की नाक में दम करने वाले यशवंत सिन्हा इनके साथ मिलकर 21 को करेंगे बड़ा कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी की नाक में दम करने वाले यशवंत सिन्हा इनके साथ मिलकर 21 को करेंगे बड़ा कार्यक्रम
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Apr 2018 04:10 AM IST
विज्ञापन
yashwant sinha
असंतुष्ट भाजपा नेता यशवंत सिन्हा 21 अप्रैल को पटना में विपक्षी दलों के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। मोदी सरकार पर हमला करने के लिए राष्ट्र मंच बनाने सिन्हा इस दौरान बड़ा राजनीतिक एलान कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने अपने कदम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी और कहा कि इसका खुलासा शनिवार को ही करेंगे।
अटल बिहारी सरकार में अहम मंत्रालयों को संभालने वाले सिन्हा ने हाल के दिनों में मोदी सरकार की तीखी निंदा की। हालांकि उन्होंने पार्टी को अभी नहीं छोड़ा है। सूत्रों का कहना है कि वह औपचारिक रूप पर विपक्षी दलों के साथ आ सकते हैं और भाजपा के खिलाफ संयुक्त फ्रंट बनाने पर काम कर सकते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राजद, आम आदमी पार्टी, सपा के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा जदयू और भाजपा के असंतुष्ट नेताओं को भी बुलाया गया है।