{"_id":"5abfabaa4f1c1bd6618b4aee","slug":"yashwant-sinha-is-ready-with-rebel-leaders-of-bjp-congress-to-counter-modi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की नाक में दम करने के लिए यशवंत सिन्हा ने चली अब नई चाल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की नाक में दम करने के लिए यशवंत सिन्हा ने चली अब नई चाल
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 31 Mar 2018 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की आलोचना करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने अब नई चाल चली है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के बागी नेताओं के साथ मिलकर एक गैर राजनीतिक मंच बनाने की कोशिश शुरू की है।
विज्ञापन
शनिवार को यशवंत सिन्हा ने मुंबई में कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और भाजपा के बागी विधायक समेत कई नेताओं के साथ बैठक की जिसमें गैर राजनीतिक मंच बनाकर मोदी के नाक में दम करने का नया फार्मूला तैयार किया गया।
विज्ञापन
मुंबई में हुई बैठक में बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर नागपुर से भाजपा के बागी विधायक आशीष देशमुख सहित एनसीपी के प्रदेश कार्याध्यक्ष जितेंद्र आव्हाड, राज्यसभा सदस्य कुमार केतकर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि यह बैठक सरकार की विचारधारा के खिलाफ सभी एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि जनता में सरकार की नीतियों को लेकर घोर निराशा है। किसान परेशान हैं। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। वहीं, भाजपा के बागी आशीष देशमुख ने कहा कि इस बैठक में गैर राजनीतिक मंच बनाने का निर्णय लिया गया है।
जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जनता पर असर डालने वाली मीडिया, न्याय व्यवस्था और महत्वपूर्ण एजेंसियों को अपने अधिकार में कर रखा है।
इसके खिलाफ गैर राजनीतिक मंच के माध्यम से महाराष्ट्र में कोल्हापुर, अकोला और मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस आंदोलन का आगाज महाराष्ट्र दिवस पर एक मई को हो सकता है जिसमें प्रगतिशील विचारों से जुड़े सर्वदलीय नेता सहभागी होंगे।