यमुना एक्सप्रेस वेः अथॉरिटी और जेपी के बीच फंसा किसानों का मुआवजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे पर चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के डिप्टी सीईओ ने 20 से 30 अगस्त के बीच मुआवजा बांटने का आश्वासन दिया है।
आगरा, मथुरा और हाथरस के किसानों ने 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा और 10 प्रतिशत विकसित जमीन की मांग को लेकर खंदौली में सौरई गांव पर एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर पंचायत की। इस बार उनके साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
हाईकोर्ट में चल रहा है मामला
एक्सप्रेसवे पर चक्काजाम की सूचना पर पुलिस और शासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम एत्मादपुर पीडी गुप्ता, एसपीआरए बबिता साहू, सीओ एत्मादपुर अभिषेक कुमार के साथ पहुंचे यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के डिप्टी सीईओ सत्यप्रकाश पटेल को किसानों ने मांगों के बारे में बताया।
डिप्टी सीइओ ने कहा कि अथॉरिटी और जेपी ग्रुप के बीच हाईकोर्ट में मामला चल रहा है। दो अगस्त की तारीख पड़ी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया 20 से 30 अगस्त के बीच किसानों को उनका मुआवजा बांट दिया जाएगा। किसान नेता रामजी उपाध्याय ने कहा कि अगर तय तारीख तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला तो प्रशासन को बताए बगैर ही एक्सप्रेसवे पर किसान चक्काजाम करेंगे।
इस मौके पर चौधरी ओमवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, बुद्धा सिंह, हरीचंद्र प्रधान, भोलाराम, शंकर शर्मा, यशपाल सिंह, हंवीर सिंह, कुशलपाल सिंह, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।