फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yakub Memons Grave converted into a Mazar during Thackeray govt

Yakub Memon: भाजपा का आरोप- 'उद्धव राज में मजार बन गई याकूब मेमन की कब्र, देश से माफी मांगें ठाकरे-पवार-राहुल'

Thu, 08 Sep 2022 03:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 08 Sep 2022 03:53 PM IST
सार

भाजपा नेता राम कदम ने शरद पवार, राहुल गांधी व उद्धव ठाकरे से देश से माफी मांगने को कहा है। याकूब को सात साल पहले 2015 में नागपुर की जेल में फांसी दी गई थी। इस बीच, मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में याकूब मेमन की मजार पर की गई लाइटिंग की व्यवस्था को हटा दिया गया। 

विज्ञापन
Yakub Memons Grave converted into a Mazar during Thackeray govt
याकूब मेमन की कब्र को लेकर भाजपा नेता राम कदम का विपक्ष पर बड़ा आरोप। - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा विधायक राम कदम ने 1993 के बम धमाके के दोषी आतंकी याकूब मेमन की मुंबई में कब्र को मजार में बदलने को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। कदम ने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे जब सीएम थे, उस दौरान याकूब की कब्र को मजार में बदल दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही मुंबई के प्रति प्रेम और देशभक्ति है?

विज्ञापन

कदम ने इसे लेकर शरद पवार, राहुल गांधी व उद्धव ठाकरे से देश से माफी मांगने को कहा है। याकूब को सात साल पहले 2015 में नागपुर की जेल में फांसी दी गई थी। 

विज्ञापन

मजार पर लाइटिंग हटाई

इस बीच, मुंबई के बड़ा कब्रिस्तान में याकूब मेमन की मजार पर की गई लाइटिंग की व्यवस्था को हटा दिया गया। मुंबई के मरीन लाइंस रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बड़े कब्रिस्तान में याकूब मेमन का शव दफनाया गया था। उसे मुंबई बम धमाकों का दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई गई थी। अब उसकी कब्र को मजार का रूप देने को लेकर बवाल मच गया है। भाजपा विधायक कदम ने इसे लेकिन महाविकास अधाड़ी के नेताओं पर निशाना साधा है।


 

मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर कब्र को मजार का रूप किसने दिया और वहां लाइटिंग के प्रबंध किसके कहने पर किए गए। कहा जा रहा है कि मार्च में शब-ए-बारात के वक्त याकूब की कब्र पर रोशनी की गई थी। भाजपा का आरोप है कि उद्धव ठाकरे के सीएम रहते कब्र को मजार में बदलने का काम हुआ। उधर, विहिप ने मांग की है कि याकूब मेमन की पूरी कब्र को तोड़ देना चाहिए। आतंकी की कब्र पर लाइटें लगाना आतंकवाद को समर्थन की तरह है।

डीसीपी स्तर के अधिकारी करेंगे जांच
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक डीसीपी स्तर के पुलिस अधिकारी इस बात की जांच करेंगे कि कैसे एलईडी लाइट और संगमरमर की टाइल्स आतंकी याकूब मेमन की कब्र को सजाने के लिए आईं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शब-ए-बारात के अवसर पर बड़ा कब्रस्तान में हेलोजन लाइटें लगाई गई थीं। कब्रस्तान के ट्रस्टियों ने उन्हें हटा दिया है। शब-ए-बारात मुस्लिम समुदाय का बड़ा पर्व होता है। इसे क्षमा की रात के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि मेमन की कब्र के चारों ओर संगमरमर की टाइल्स तीन साल पहले लगाई गई थीं। उन्होंने कहा कि इस जगह पर 13 अन्य कब्र भी हैं। 

बेरोजगारी व महंगाई के मुद्दे से ध्यान हटाने का प्रयास: शिवसेना
उधर, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कहा है कि यह मुद्दा मुद्रास्फीति और बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने का एक प्रयास है। जबकि, प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि 250 लोगों की हत्या के जिम्मेदार याकूब मेमन की कब्र के सौंदर्यीकरण के प्रयास के लिए ठाकरे को मुंबई और महाराष्ट्र के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।



नेशनल कांफ्रेंस के नेता मुस्तफा कमाल ने दी प्रतिक्रिया
1993 के मुंबई बम धमाकों के लिए जिम्मेदार याकूब मेमन की कब्र पर की गई लाइटिंग पर छिड़े विवाद पर नेशनल कांफ्रेंस के नेता मुस्तफा कमाल ने प्रतिक्रिया देकर इसे और तूल दे दिया है। उन्होंने इस मामले में कहा कि यह प्यार का प्रदर्शन है। यह न तो धर्म को कमजोर करता है और न ही यह गलत है। उसके मरने के बाद जिन लोगों का उसने भला किया था ये उनका प्रेम है। इस दौरान उन्होंने अकबर और कई अन्य राजाओं की कब्रों का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed