फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yahoo 2021 Year in Review report Farmers Protest top Newsmaker PM Narendra Modi most searched personality Siddhartha Shukla Aryan Khan Kareena Kapoor all you need to know in Hindi

Year Ender 2021: याहू ने जारी की रिव्यू रिपोर्ट, शीर्ष न्यूजमेकर बना किसान आंदोलन, सबसे ज्यादा सर्च किए गए पीएम मोदी

Fri, 03 Dec 2021 07:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 03 Dec 2021 07:56 PM IST
सार

सर्च इंजन याहू ने भारत में 2021 में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियतों की सूची जारी की है। इसके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्ती रहे हैं वहीं किसान आंदोलन शीर्ष न्यूजमेकर रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...

विज्ञापन
Yahoo 2021 Year in Review report Farmers Protest top Newsmaker PM Narendra Modi most searched personality Siddhartha Shukla Aryan Khan Kareena Kapoor all you need to know in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

हम साल 2021 के अंतिम दौर में प्रवेश कर चुके हैं और इसके साथ ही याहू ने भारत के लिए अपनी '2021 इयर इन रिव्यू' सूची जारी कर दी है। इसके अनुसार इस साल किसान आंदोलन शीर्ष 'न्यूजमेकर' रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे ज्यादा सर्च की गई शख्सियतों में पहले स्थान पर रहे हैं। याहू भारत के शीर्ष शख्सियतों, न्यूजमेकर और घटनाओं को लेकर अपने इस रिव्यू को भारतीय यूजर्स की सर्च करने की आदत के आधार पर तैयार करता है।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा सर्च की गई पुरुष हस्तियों में शीर्ष पर सिद्धार्थ शुक्ला
दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला सबसे ज्यादा सर्च की गईं पुरुष शख्सियतों में पहले स्थान रहे। सिद्धार्थ का दो सितंबर को 40 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इस सूची में सलमान खान दूसरे और तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को तीसरा स्थान मिला है। पुनीत राजकुमार चौथे स्थान पर रहे, जिनका 29 अक्तूबर को निधन हो गया था। वहीं, दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को पांचवां स्थान मिला है। दिलीप कुमार ने इसी साल 98 साल की आयु में अंतिम सांस ली थी।
विज्ञापन


न्यूजमेकर: किसान आंदोलन पहले तो आर्यन खान दूसरे स्थान पर
याहू की इस सूची के अनुसार शीर्ष न्यूजमेकर कैटेगरी में किसान आंदोलन को पहला स्थान मिला है। मुंबई में क्रूज जहाज पर एनसीबी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किए गए  आर्यन खान को इस श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है। आर्यन प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान के बेटे हैं। इसमें तीसरा स्थान 2121 के केंद्रीय बजट को, चौथा स्थान अश्लील फिल्में बनाने के मामले में फंसे राज कुंद्रा (अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति) और पांचवे स्थान पर ब्लैक फंगस बीमारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला शख्सियतों में करीना को पहला तो कटरीना को दूसरा स्थान
अब फिल्मों से लगभग दूर ही रहने वाली मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर इस साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली महिला शख्सियत रही हैं। करीना कपूर ने इसी साल फरवरी में अपने दूसरे बेटे जहांगीर को जन्म दिया था। वहीं, अभिनेता विकी कौशल से वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहीं अभिनेत्री कटरीना कैफ को इस सूची में दूसरा स्थान मिला है। इसके अलावा तीसरे स्थान पर प्रियंका चोपड़ा, चौथे स्थान पर आलिया भट्ट और पांचवें स्थान पर दीपिका पादुकोण रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed