फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Xiaomi India head has a ‘warning’ for smartphone buyers

डिस्काउंट ऑफर का खुलासा, शाओमी स्मार्टफोन खरीदारों को कंपनी हेड की चेतावनी

Tue, 15 Jan 2019 02:56 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 15 Jan 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi India head has a ‘warning’ for smartphone buyers
Xiaomi

शाओमी  स्मार्टफोन की सेल को लेकर कंपनी के हेड ने चेतावनी दी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर डिस्काउंट ऑफर्स को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है। दरअसल शाओमी Redmi Note 6 Pro को कंपनी ने हाल ही में सस्ता किया है। लेकिन यह इतना भी सस्ता नहीं हो गया कि इसे सिर्फ 11 रुपये में खरीदा जा सके। बता दें कि यह स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में काफी पॉपुलर हुआ है और ये बेस्ट सेलर भी है। इसी के चलते इस फोन की डिमांड भी काफी ज्यादा है, इसलिए इस डिवाइस को लेकर कुछ लोग फ्रॉड भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले जतन अग्रवाल नाम के एक शख्स ने एक ट्वीट कर लिखा कि ‘लेटेस्ट ऑफर के तहत आपको Redmi Note 6 Pro सिर्फ 11 रुपये में खरीद सकते हैं’। इस ट्वीट के बाद शाओमी इंडिया हेड और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन ने इसे री ट्वीट किया। उन्होंने इस ट्वीट को लेकर लिखा है, ‘यह फर्जी है और आप इस पर भरोसा न करें’।
विज्ञापन


दरअसल जतन के मैसेज के आखिर में एक लिंक है और इस पर क्लिक करने को कहा गया। कंपनी हेड का इस पर बयान आया कि मुमकिन है ये फ्रॉड लिंक होगी जिस पर क्लिक करके आप बुरी तरह फंस सकते हैं और आपके स्मार्टफोन की जानकारियां तक चोरी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed