फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Xiaomi anniversary sale of TV and Smartphone ends within seconds

चार रुपये में टीवी-स्मार्टफोन न खरीद पाने वाले निराश, फिर मिलेगा मौका

Tue, 10 Jul 2018 07:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jul 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi anniversary sale of TV and Smartphone ends within seconds

चार रुपये में टीवी और स्मार्टफोन खरीदने की उत्सुकता लिए उन सभी लोगों को Xiaomi ने निराश किया, जो फ्लैश सेल पर टकटकी लगाए बैठे थे। दरअसल अपनी चौथी सालगिरह के मौके पर Xiaomi ने अपने टीवी और स्मार्टफोन्स के चुनिंदा प्रोडक्ट्स को 4 रुपये में उपलब्ध कराया था। भारत में आज जब एनिवर्सरी सेल की शुरुआत हुई तो इस बड़ी डील ने सबका ध्यान खींचा। 

विज्ञापन


टीवी लेने की कोशिश कर रहे लोगों का कहना है कि ये सेल लगभग 4 सेकेंड के भीतर ही खत्म हो गई। इतने कम समय में वो सब उत्सुक ग्राहक मायूस हुए जिन्हें टीवी या स्मार्टफोन हाथ नहीं लगा। बता दें कि ये सेल अभी और दो दिनों तक चलनी है। दोनों ही दिन शाम 4 बजे फिर से 4 रुपये वाली सेल आयोजित की जाएगी। यानी ग्राहक 11 और 12 जुलाई को फिर से कोशिश कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आज हुई सेल में ग्राहकों के लिए Mi LED Smart TV 4 (55-इंच) (कीमत- 44,999 रुपये), Redmi Y2, Redmi Note 5 Pro और Mi Band 2 को रखा गया था। 11 जुलाई को होने वाली सेल में Redmi Note 5 pro और Redmi Y2 जैसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स सेल में 4 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सेल में स्टैंट डिस्काउंट्स और कैशबैक के लिए Xiaomi ने SBI, Paytm और MobiKwik के साथ साझेदारी भी की है। जिससे फायदा ये है कि सेल के दौरान SBI क्रेडिट कार्ड से ग्राहकों को कम से कम 7,500 रुपये की खरीदारी पर 500 रुपये का फ्लैट का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसी तरह Paytm से कम से कम 8,999 रुपये की शॉपिंग पर फ्लैट 500 रुपये का कैशबैक ग्राहकों को मिलेगा। इसी तरह MobiKwik से खरीदारी पर 25 प्रतिशत तक सुपरकैश ग्राहकों को दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed