फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wrote to Congress about participating in INDIA alliance, didn't get a reply, says VBA chief Prakash Ambedkar

दावा: 'आईएनडीआईए में शामिल होने के लिए खरगे को लिखा पर जवाब नहीं मिला', प्रकाश आंबेडकर ने कही ये बात

Mon, 25 Sep 2023 06:20 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 25 Sep 2023 06:20 PM IST
सार

Prakash Ambedkar: प्रकाश आंबेडकर ने कहा है कि पत्र हाथ से दिया गया, ईमेल किया गया और कांग्रेस की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया। आंबेडकर ने कहा कि पत्र में वीबीए ने खड़गे से आईएनडीआईए गठबंधन में भागीदारी के नियम और शर्तों के बारे में बात करने की मांग की है।

विज्ञापन
Wrote to Congress about participating in INDIA alliance, didn't get a reply, says VBA chief Prakash Ambedkar
प्रकाश आंबेडकर - फोटो : ANI

विस्तार

वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आईएनडीआईए गठबंधन में उनकी पार्टी की भागीदारी के बारे में उनके पत्र का जवाब नहीं दिया है। आंबेडकर ने मुंबई में पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई बयान दिए कि उन्हें आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल होने के बारे में वीबीए से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है और इसलिए उन्होंने एक सितंबर को पत्र लिखा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पत्र हाथ से दिया गया, ईमेल किया गया और कांग्रेस की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया। आंबेडकर ने कहा कि पत्र में वीबीए ने खड़गे से आईएनडीआईए गठबंधन में भागीदारी के नियम और शर्तों के बारे में बात करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हालांकि वीबीए ने अंतिम दिन तक कांग्रेस के निमंत्रण का इंतजार करने का फैसला किया है, लेकिन उसने 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आंबेडकर ने कहा कि वीबीए ने महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है और जल्द ही वह और उनके सहयोगी राज्य का दौरा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी पहली रैली लातूर में करेगी, इसके बाद बीड, सतारा और सताना (नासिक) में रैली करेगी। उन्होंने आगे दावा किया कि पिछले डेढ़ साल से एमवीए के घटक दलों कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना (यूबीटी) के बीच कोई बैठक नहीं हुई है और उनके बीच सीट बंटवारे के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई यदि एक पार्टी बैठक आयोजित करती है, तो दूसरी अनुपस्थित रहती है। उन्होंने कहा कि यह "असहमति की स्थिति" है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed