फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   wreath laying ceremony of Indian Army soldiers who lost their lives in a road accident in Sikkim

Sikkim Accident: बंगाल में आज शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, ट्रक खाई में गिरने से 16 जवान हुए थे शहीद

Sat, 24 Dec 2022 12:18 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, कोलकाता
एएनआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 24 Dec 2022 12:18 AM IST
सार

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर 12.30 से 2 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

विज्ञापन
wreath laying ceremony of Indian Army soldiers who lost their lives in a road accident in Sikkim
Sikkim Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शुक्रवार को सिक्किम में हुए  दर्दनाक सड़क हादसे ने देश को झकझोर कर दिया। सेना का ट्रक खाई में गिरने से 16 जवान शहीद हो गए। वहीं अब दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवानों का श्रद्धांजलि समारोह आज पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर होगा। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर 12.30 से 2 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
खड़ी ढलान पर फिसल गया
सेना के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल, सिक्किम के मुख्यमंत्रियों ने शोक जताया
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। तमांग ने ट्वीट किया कि जेमा में हुई दुर्घटना में हमारे 16 बहादुर जवानों की जान चली गई। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायल हुए चार जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तरी सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 बहादुर जवानों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया। पीएम ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed