फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ‘Would have killed Ambedkar if he were alive’: Telengana man arrested after video sparks row

Telengana: 'अंबेडकर अगर जिंदा होते तो उन्हें मैं मार देता', दलित नेता के बयान पर विवाद, हुई गिरफ्तारी

Sat, 11 Feb 2023 09:07 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 11 Feb 2023 09:07 AM IST
सार

आरोपी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बोल रहा है कि 'अगर अंबेडकर आज जिंदा होते तो मैं उन्हें मार देता'। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
‘Would have killed Ambedkar if he were alive’: Telengana man arrested after video sparks row
दलित नेता हमारा प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना में एक दलित नेता ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दलित नेता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बोल रहा है कि 'अगर अंबेडकर आज जिंदा होते तो मैं उन्हें मार देता'। आइए जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन


पहले जानिए दलित नेता ने क्या बयान दिया? 
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर राष्ट्रीय दलित सेना के संस्थापक और दलित नेता हमारा प्रसाद ने कुछ दिनों पहले एक वीडियो बनाया था। इसमें हमारा प्रसाद ने डॉ. अंबेडकर की 'रीड्ल्स इन हिंदूज्म' की किताब को दिखाया। वीडियो में वह डॉ. अंबेडकर के खिलाफ कई आपत्तिजनक बातें कहते हुए दिख रहा है। उसने कहा कि अगर आज अंबेडकर जिंदा होते तो मैं उन्हें उसी तरह मार देता, जिस तरह गोडसे ने गांधी को मारा था। इसी वीडियो में हमारा प्रसाद ने डॉ. अंबेडकर पर हिंदुओं की भावना आहत करने का भी आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


शिकायत दर्ज हुई, आरोपी गिरफ्तार
डॉ. अंबेडकर पर विवादित बयान देने वाले दलित नेता के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख आरएस प्रवीण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ 153A और 505(2) के तहत एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed