फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Worrying: Climate change is causing a decline in the quality of rice, China and Japan are the most affected

चिंताजनक: जलवायु परिवर्तन से चावल की गुणवत्ता में आ रही गिरावट, चीन और जापान ज्यादा प्रभावित

Fri, 06 Dec 2024 05:04 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 06 Dec 2024 05:04 AM IST
सार

Worrying: शोधकर्ताओं के मुताबिक, धान की विभिन्न किस्म की फसलों और जलवायु परिवर्तन की दर के साथ सामंजस्य की संभावना कम है। यह समस्या आने वाले वर्षों में स्थायी खाद्य आपूर्ति, मानव पोषण और आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

विज्ञापन
Worrying: Climate change is causing a decline in the quality of rice, China and Japan are the most affected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : आईस्टॉक

विस्तार

जलवायु परिवर्तन और बढ़ता तापमान पूर्वी एशिया में चावल की पैदावार व गुणवत्ता में गिरावट ला रहा है। रात का तापमान चावल की गुणवत्ता में कमी का मुख्य कारण है। 
विज्ञापन

तापमान में गिरावट की बड़ी सीमा जापान में 12 और चीन में 18 डिग्री सेल्सियस पर शुरू होती है। स्थिति यह है कि जापान चावल की कमी से जूझ रहा है, क्योंकि पिछले वर्ष भीषण गर्मी के कारण गुणवत्ता संबंधी समस्याओं के कारण वितरण में गिरावट आई है। जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित शोध अध्ययन ने चावल की गुणवत्ता में गिरावट के लिए बदलते तापमान को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने जापान व चीन से चावल की गुणवत्ता के पैटर्न का पता लगाने के लिए 35 वर्षों में एकत्र किए गए आंकड़ों का उपयोग किया। यह हेड राइस रेट (एचआरआर) पर आधारित है। एचआरआर मिल्ड चावल के दानों के हिस्से की एक माप है जो मिलिंग के बाद अपनी लंबाई का 75% हिस्सा बनाए रखता है। इस दौरान भूसी और चोकर को हटा दिया जाता है। हेड राइस को आमतौर पर धान के चावल के प्रतिशत के रूप में बताया जाता है। चीन के लिए सभी जगहों और वर्षों में चावल की औसत गुणवत्ता का एचआरआर लगभग 62% था, लेकिन इसमें हर दशक में 1.45% की कमी आई। वहीं, जापान में औसत एचआरआर थोड़ा अधिक लगभग 66% था। इसमें हर दशक में 7.6% की गिरावट हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तालमेल की संभावना कम
शोधकर्ताओं के मुताबिक, धान की विभिन्न किस्म की फसलों और जलवायु परिवर्तन की दर के साथ सामंजस्य की संभावना कम है। यह समस्या आने वाले वर्षों में स्थायी खाद्य आपूर्ति, मानव पोषण और आर्थिक स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

ये कारण भी रहे जिम्मेदार
जब चावल की बाली में अनाज की वृद्धि होती है तब बढ़ते तापमान के कारण अनाज में प्रकाश संश्लेषण और स्टार्च जमा होने की दर कम हो जाती है। इससे चावल की गुणवत्ता कम हो जाती है। प्रतिदिन होने वाला सौर विकिरण चावल की गुणवत्ता में बदलाव में योगदान देने वाला दूसरा सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा धान की फसल के मौसम में होने वाली बारिश और उसकी आवृत्ति व दिन के समय वाष्प दबाव की कमी गुणवत्ता में गिरावट के लिए जिम्मेदार थी।


आने वाले दशकों में गिरावट जारी रहेगी
अध्ययन में यह भी  पाया गया कि वर्ष 2020 और 2100 के बीच कम उत्सर्जन परिदृश्यों के तहत जापान के लिए एचआरआर में 0.5 और चीन के लिए 1.5 फीसदी की कमी की संभावना है। जैसे-जैसे मॉडल उत्सर्जन बढ़ता है, 2050 के बाद एचआरआर में और अधिक कमी आने का अनुमान है। यह 2100 तक चीन में पांच फीसदी से अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed