फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Worriying Increasing forest fire poses problem for microorganisms

चिंताजनक: जंगलों में बढ़ती आग सूक्ष्मजीवों के लिए बनी मुसीबत, हिमाचल और उत्तराखंड में एक हजार से अधिक घटनाएं

Sat, 06 Jan 2024 07:18 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 06 Jan 2024 07:18 AM IST
सार

भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) के मुताबिक एक नवंबर 2023 से एक जनवरी 2024 के बीच उत्तराखंड में 1,006 आग लगने की घटनाएं हुई हैं, जो पिछले साल की तुलना में दोगुनी है। पिछले साल इसी अवधि में आग की लगभग 556 घटनाएं हुईं थीं।

विज्ञापन
Worriying Increasing forest fire poses problem for microorganisms
जंगल में आग सांकेतिक

विस्तार

देश के अलग-अलग हिस्सों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं साल-दर-साल बढ़ रहीं हैं। हालांकि, आग की घटनाएं गर्मी के मौसम में अधिक होती हैं, लेकिन इस साल सर्दियों में ऐसी घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। जंगलों की ये आग सूक्ष्मजीवों के लिए बड़ा खतरा है।

विज्ञापन


भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) के मुताबिक एक नवंबर 2023 से एक जनवरी 2024 के बीच उत्तराखंड में 1,006 आग लगने की घटनाएं हुई हैं, जो पिछले साल की तुलना में दोगुनी है। पिछले साल इसी अवधि में आग की लगभग 556 घटनाएं हुईं थीं। एफएसआई के अनुसार पिछले दो महीनों में हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग लगने की सबसे अधिक 1,199 घटनाएं हुई। इसके बाद उत्तराखंड में 1,006, मध्य प्रदेश में 577, कर्नाटक में 434 और महाराष्ट्र 445 आग की घटनाएं हुईं। 
विज्ञापन


सड़े पौधों को नष्ट करते हैं सूक्ष्मजीव
शोध में कहा गया है कि हम अपने पारिस्थितिकी तंत्र को तेजी से नुकसान पहुंचा रहे हैं। सूक्ष्मजीव विशेष रूप से सतही मिट्टी में मौजूद कार्बन और नाइट्रोजन चक्र जैसी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हैं। बैक्टीरिया और कवक सड़े पौधों को नष्ट करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शिकार बड़ी वजह
जंगल में अवैध शिकार के लिए वन्यजीवों को घेरने के लिए शिकारी आग लगा देते हैं। यही आग जंगल में बड़ी आग का कारण बनती है। वन्यजीव संरक्षणवादियों ने चिंता जाहिर करते हुए वनकर्मियों को जंगलों में गश्त बढ़ाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed