फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Yoga Day will be celebrated on the digital platform this time with the theme Yoga at Home and Yoga with Family'

‘योगा एट होम, योगा विद फैमिली’ थीम के साथ इस बार डिजिटल मंच पर मनेगा विश्व योग दिवस

Sat, 06 Jun 2020 04:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 06 Jun 2020 04:14 AM IST
विज्ञापन
World Yoga Day will be celebrated on the digital platform this time with the theme Yoga at Home and Yoga with Family'
Pm modi on world yoga day(file photo) - फोटो : पीटीआई

कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार इस साल विश्व योगा दिवस डिजिटल मंच पर मनाने की तैयारी कर रही है। आयुष मंत्रालय ने कहा, इस वर्ष की थीम होगी ‘योगा एट होम, योगा विद फैमिली’। एक जगह लोग इकट्ठे नहीं हो सकेंगे। आयुष मंत्रालय के मुताबिक 21 जून को सुबह 7 बजे लोग डिजिटल प्लेटफार्म पर योग दिवस के समारोह में शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन


दुनियाभर में भारतीय मिशन भी इस दौरान डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये जुड़ेंगे। मंत्रालय ने इस वर्ष लेह में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई थी जिसे कोरोना महामारी के कारण रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन


पीएम मोदी द्वारा 31 मई को शुरू की गई वीडियो ब्लॉगिंग प्रतिस्पर्धा ‘माई लाइफ, माई योगा’ के साथ ही आयुष मंत्रालय और आईसीसीआर ने योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को योग दिवस में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने की योजना बनाई है। इस प्रतियोगिता को दो हिस्सों में बांटा जाएगा। पहली में वीडियो ब्लॉगिंग के विजेताओं का चयन होगा और दूसरे में इन विजेताओं का वैश्विक विजेताओं के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए प्रतिभागियों को तीन योग वाला एक तीन मिनट का वीडियो पोस्ट करना होगा। साथ ही एक छोटे से वीडियो में बताना होगा कि योग का उनके जीवन पर क्या असर पड़ता है। प्रतियोगिता की तीन श्रेणियां-18 वर्ष से कम आयु के युवा, 18 से अधिक आयु के वयस्क और योग विशेषज्ञ होंगी। भारतीय विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed