फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World War II bomb found in Manipur kamjong, neutralized

Imphal : मणिपुर में मिला द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम, पूरा इलाका खाली कराकर किया निष्प्रभावी

Mon, 19 Sep 2022 01:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 19 Sep 2022 01:59 PM IST
सार

म्यांमार सीमा से लगे कामजोंग जिले में खुदाई कार्य चल रहा था। इसी दौरान बम नजर आया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा बलों की मदद से बम के सुरक्षित निपटान के लिए स्थानीय लोगों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर भेजा।

विज्ञापन
World War II bomb found in Manipur kamjong, neutralized
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वी मणिपुर में म्यांमार से लगे सीमावर्ती इलाके में खुदाई के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के समय का शक्तिशाली बम मिलने से हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही तुरंत पूरा इलाका खाली कराया गया। 

विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि म्यांमार सीमा से लगे कामजोंग जिले में खुदाई कार्य चल रहा था। इसी दौरान बम नजर आया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा बलों की मदद से बम के सुरक्षित निपटान के लिए स्थानीय लोगों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर भेजा। इसके बाद सेना की बम निरोधक इकाई की एक टीम ने 250 एलबीएस के इस बम का सुरक्षित निपटान किया। 
विज्ञापन


बम का निपटान करने से पहलेए मणिपुर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की एक संयुक्त टीम ने विस्फोट स्थल से दो किलोमीटर के दायरे में रहने वाले 250 निवासियों और उनके विभिन्न पशुओं और पालतू जानवरों को सुरक्षित निकालने का काम सुनिश्चित किया। विस्फोट के कारण बिना किसी अप्रिय घटना के बम को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि द्वितीय विश्व युद्ध में पूर्वोत्तर भारत कई भयंकर युद्धों का स्थल था। इलाके में पहले ही भी इस तरह के बम मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed