फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   world update news Thailand’s Vice Minister for Foreign Affairs in indian council of world affairs

World News: नोबेल विजेता मानवाधिकार कार्यकर्ता को रूस में हुई जेल की सजा, सेना की आलोचना के दोषी पाए गए

Tue, 27 Feb 2024 03:44 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 27 Feb 2024 03:44 PM IST
सार

उप विदेश मंत्री सिहासाक फुआंगकेटकेव ने यह भी कहा कि क्वॉड जैसे समूहों को हिंद-प्रशांत में क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना चाहिए और किसी विशेष देश को नियंत्रित करने या अलग-थलग करने की मांग करने वाला समूह नहीं बनना चाहिए।

विज्ञापन
world update news Thailand’s Vice Minister for Foreign Affairs in indian council of world affairs
थाईलैंड के उप विदेश मंत्री सिहासाक फुआंगकेटकेव - फोटो : एएनआई

विस्तार

थाईलैंड के उप विदेश मंत्री सिहासाक फुआंगकेटकेव ने कहा कि साल 2012 इसलिए अहम था क्योंकि भारत रणनीतिक साझेदार बना। उन्होंने कहा कि साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'लुक ईस्ट इनटू द एक्ट ईस्ट पॉलिसी' को जारी रखने की घोषणा की। 

विज्ञापन


उन्होंने इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स में कहा, 'हमने भारत और आसियान के बीच एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी में प्रवेश किया है। इसलिए संबंधों में विकास हुआ। क्षेत्र की व्यापक गतिशीलता का थाईलैंड और भारत के बीच साझेदारी पर बहुत लाभकारी प्रभाव पड़ा है।'
विज्ञापन


अलग-थलग करने की मांग करने वाला समूह नहीं बनना चाहिए
उप विदेश मंत्री सिहासाक फुआंगकेटकेव ने इससे पहले यह भी कहा कि क्वॉड जैसे समूहों को हिंद-प्रशांत में क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित करने की दिशा में काम करना चाहिए और किसी विशेष देश को नियंत्रित करने या अलग-थलग करने की मांग करने वाला समूह नहीं बनना चाहिए। ‘क्वॉड’ और ‘ऑकस’ यदि भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के सामने डटे रहते हैं तो एक ‘उपयोगी’ उद्देश्य की पूर्ति कर सकते हैं और ऐसी सभी पहलों के लिए सामान्य दृष्टिकोण एक समावेशी हिंद-प्रशांत सुनिश्चित करना होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोबेल पुरस्कार विजेता को रूस में हुई जेल

रूस की एक अदालत ने नोबेल पुरस्कार विजेता मानवाधिकार संगठन के सह-अध्यक्ष ओलेग ओरलोव को 30 महीने जेल की सजा सुनाई है। यह सजा रूस के यूक्रेन पर हमले की आलोचना करने का दोषी पाए जाने के मामले में ओरलोव को सुनाई गई है। ओरलोव को बार-बार रूसी सेना के खिलाफ लेख लिखने का दोषी पाया गया। हालांकि ओरलोव ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया और मामले को राजनीति से प्रेरित बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed