{"_id":"606f87028ebc3e592369025b","slug":"world-record-le-colonel-bharat-pannu-cycled-6-thousand-km-in-14-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड रिकॉर्ड: ले. कर्नल भरत पन्नू ने 14 दिन में साइकिल से नाप डाला 6 हजार किमी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वर्ल्ड रिकॉर्ड: ले. कर्नल भरत पन्नू ने 14 दिन में साइकिल से नाप डाला 6 हजार किमी
Fri, 09 Apr 2021 04:13 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 09 Apr 2021 04:13 AM IST
सार
- सेना के अधिकारियों ने बताया कि पन्नू ने 10 अक्तूबर, 2020 को लेह से मनाली के बीच 472 किमी की दूरी महज 35 घंटे और 25 मिनट में तय करके पहला रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पन्नू ने बीते साल अक्तूबर में सबसे तेज दो एकल साइकिलिंग में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दो कारनामा
सेना के अधिकारियों ने बताया कि पन्नू ने 10 अक्तूबर, 2020 को लेह से मनाली के बीच 472 किमी की दूरी महज 35 घंटे और 25 मिनट में तय करके पहला रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
इसके बाद पन्नू ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता को जोड़ने वाले 5,942 किमी लंबे स्वर्णिम चतुर्भुज पथ पर साइकिल से 14 दिन, 23 घंटे और 52 मिनट में यात्रा पूरी कर दूसरा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया।
विज्ञापन
यह साइकिल यात्रा 16 अक्तूबर को नई दिल्ली में इंडिया गेट से शुरू होकर 30 अक्तूबर को उसी स्थान पर समाप्त हुई थी। पन्नू को हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के दो प्रमाण पत्र मिले हैं।