फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Record: Jain monk Ajitchandra Sagar will create a new world record, see the power of yoga n meditation.

World Record: जैन मुनि अजितचंद्र सागर बनाएंगे नया विश्व रिकॉर्ड, योग और साधना की शक्ति देखेगी दुनिया

Thu, 18 Apr 2024 02:10 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Thu, 18 Apr 2024 02:10 PM IST
सार

1000 लोगों की बातें सुनकर उसे याद करके उसी क्रम में उन बातों को दोहराएंगे जैन धर्म के संत डॉ. अजीतचंद्र सागर महाराज। बनाएंगे नया विश्व रिकॉर्ड

विज्ञापन
World Record: Jain monk Ajitchandra Sagar will create a new world record, see the power of yoga n meditation.
जैन मुनि अजीतचंद्र सागर महाराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जैन धर्म के संत डॉ. अजीतचंद्र सागर महाराज एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे हैं। 1 मई को वे वर्ली में इसके लिए एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिसमें वे पूरे विश्व में अपनी स्मरण शक्ति का लोहा मनवाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


1 अप्रैल 2024 को मुंबई के वर्ली एनएससीआई में हजारों लोगों की उपस्थिति में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। यह विश्व रिकॉर्ड इंसान के दिमाग की असीम क्षमताओं को दिखाने के लिए होगा। यह रिकॉर्ड जैन धर्म के मुनि संत डॉ. अजीतचंद्र सागर महाराज द्वारा बनाया जाएगा। वे 1000 अवधान यानि 1000 लोगों की बातें सुनकर उसे याद करके उसी क्रम में उन बातों को दोहराएंगे, वह भी पूरी जनता के सामने। यह किसी आम इंसान के लिए आसान नहीं है। इसके लिए उन्होंने कई सालों की साधना की है। इस कार्यक्रम में न्यूरोलॉजिस्ट, डॉक्टर, वैज्ञानिक और कई लोग मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


इससे पहले डॉ. अजितचंद्र सागर महाराज शतावधान (100 चीजें याद रखना), महाशतावधान (200 चीजें याद करना), और 500 अवधान (500 चीजें याद करना) का कौशल प्रदर्शित कर चुके हैं। अब वे सहस्त्रावधान का रिकॉर्ड कायम करेंगे। इस दौरान उनके सामने कई चुनौतियां होंगी। गणित और विज्ञान के मुश्किल सवाल-जवाब, उद्धरणों और कविताओं सहित विभिन्न प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। इनका डॉ. अजीतचंद्र सागर महाराज उत्तर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उनके आसपास 15 प्रक्रियाएं एक साथ घटित होंगी। इन प्रक्रियाओं में घंटी बजाने, पहेलियाँ प्रस्तुत करने, चित्र प्रदर्शित करने और कटोरे के बीच माला के मणको को स्थानांतरित करने से लेकर गणित के प्रश्न प्रस्तुत करना शामिल होगा। मुनिश्री असाधारण फोकस और संज्ञानात्मक कौशल का प्रदर्शन कर इन सभी गतिविधियों का एक साथ कुशलतापूर्वक प्रबंधन करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed