फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World News Updates: Awais Qadir Shah from Pakistan Peoples Party elected as Sindh Assembly Speaker

World Updates: पाकिस्तान में सिंध विधानसभा अध्यक्ष बने अवैस कादिर शाह, कहा- यह मेरे क्षेत्र के लोगों का सम्मान

Sun, 25 Feb 2024 06:30 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, कराची Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 06:30 PM IST
सार

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अवैस कादिर शाह सिंध विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने कहा कि मैं सभी को आश्वासन देता हूं कि मैं किसी के साथ भेदभाव नहीं करूंगा। 

विज्ञापन
World News Updates: Awais Qadir Shah from Pakistan Peoples Party elected as Sindh Assembly Speaker
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अवैस कादिर शाह सिंध विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। निवर्तमान स्पीकर आगा सिराज दुर्रानी ने उन्हें शपथ दिलाई। अपनी जीत के बाद अवैस कादिर शाह ने पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी, आसिफ अली जरदारी और को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद अवैस कादिर शाह ने कहा कि सुक्कुर से पहली बार विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना सम्मान की बात है। इस दौरान उन्होंने पक्ष-विपक्ष के प्रति भेदभाव न करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमें क्षेत्र के विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत करनी है। 
विज्ञापन


चुनाव अभियान के दौरान कई कार्यकर्ताओं को खोया- शाह
इसके बाद पीपीपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुराद अली शाह ने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान उनके 12 कार्यकर्ता मारे गए। चुनाव जीतने वाले हमारे नेता अजीज जुनेजो का निधन हो गया। विधानसभा को उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा देश आतंकवाद से पीड़ित है। इससे पहले शनिवार को 168 विधानसभा सीटों वाली सिंध विधानसभा में कम से कम 148 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ही शपथ ली, क्योंकि आठ फरवरी के चुनावों में कथित धांधली के खिलाफ पार्टियां प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आई थीं। iqj
विज्ञापन

पाकिस्तान में लगातार आठवें दिन बंद रहीं 'एक्स' की सेवाएं
पाकिस्तान में लगातार आठवें दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की सेवाएं बंद रहीं। हालांकि, सरकार की तरफ से इसका कोई कारण नहीं बताया गया है। तमाम मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 17 फरवरी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की सेवाएं बंद हैं। दावा किया गया कि देश में वीपीएन सेवाओं को रोका गया है, जिसके चलते लोगों की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच कठिन हो। इससे पहले आठ फरवरी के आम चुनावों से पहले भी उपभोक्ता कई सोशल मीडिया साइटों तक पहुंचने में असमर्थ थे, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों ने तकनीकी खराबी को जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed