{"_id":"65d95267b43df47e7907025a","slug":"world-news-and-updates-us-navy-fleet-master-chief-says-india-will-play-very-important-role-2024-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World News: 'दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाईयों पर', भारत-अमेरिका के रिश्तों पर बोले यूएस नेवी फ्लीट मास्टर चीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
World News: 'दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाईयों पर', भारत-अमेरिका के रिश्तों पर बोले यूएस नेवी फ्लीट मास्टर चीफ
Sat, 24 Feb 2024 11:17 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:17 PM IST
सार
भारत और अमेरिका रक्षा संबंधों पर बात करते हुए अमेरिकी नौसेना के फ्लीट मास्टर चीफ डेविड आइसोम ने कहा कि दोनों देश आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
डेविड आइसोम
- फोटो : X/@USINDOPACOMCSEL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और अमेरिका रक्षा संबंधों पर बात करते हुए अमेरिकी नौसेना के फ्लीट मास्टर चीफ डेविड आइसोम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रक्षा हितों में मदद करने में भारत की बड़ी भूमिका है। भारत-अमेरिका के रिश्तों में लगातार मजबूती आ रही है। लगातार दोनों देश आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं।
भारत-अमेरिका के संबंध नई ऊंचाईयों पर- डेविड आइसोम
डेविड आइसोम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय साझा हित, स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत महासागर,वाणिज्य की स्वतंत्रता और क्षमता की रक्षा में मदद करने में भारत की अहम भूमिका है। अमेरिका-भारत की साझेदारी भविष्य का रास्ता है। हम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस के साथ साझेदारियों को बढ़ाते रहेंगे। हम रिश्तों को मजबूत करने में विश्वास रखते हैं।
हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए सख्त कदम उठाने होंगे- चिपमैन
इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल रॉबर्ट चिपमैन ने जोर देकर कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध समय के साथ और मजबूत होंगे। चिपमैन ने कहा, भारत के साथ संबंध एक तरह से मजबूती से साथ खड़े हैं, खासकर हमारी नौसेना और वायुसेना के बीच। हमें पूरा विश्वास है कि समय के साथ यह और मजबूत होगा। हिंद-प्रशांत के बारे में बोलते हुए चिपमैन ने कहा कि क्षेत्र में लगातार तनाव बढ़ रहा है, हमें एक ठोस कदम उठाने की जरूरत है। चिपमैन को कॉन्स्पिक्युअस सर्विस क्रॉस (सीएससी) और ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एएम) के सदस्य से सम्मानित किया गया है।
भारत के साथ मजबूत संबंध करने पर जोर- चिपमैन
इससे पहले बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल रॉबर्ट चिपमैन ने उप सेनाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने दिल्ली में सीएएस एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से भी मुलाकात की। दोनों ने आपसी हित के मुद्दों और दोनों वायु सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के क्षेत्रों पर चर्चा की।

#WATCH | Delhi: On India-Australia defence ties, Air Marshal Robert Chipman, Chief of the Air Force, Australia says, " Relationship with India is kind of strength to strength, particularly between our Navy and Air Force...we think that it will get stronger in time" pic.twitter.com/xyghj82Zkc
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 23, 2024
हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए सख्त कदम उठाने होंगे- चिपमैन
इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल रॉबर्ट चिपमैन ने जोर देकर कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध समय के साथ और मजबूत होंगे। चिपमैन ने कहा, भारत के साथ संबंध एक तरह से मजबूती से साथ खड़े हैं, खासकर हमारी नौसेना और वायुसेना के बीच। हमें पूरा विश्वास है कि समय के साथ यह और मजबूत होगा। हिंद-प्रशांत के बारे में बोलते हुए चिपमैन ने कहा कि क्षेत्र में लगातार तनाव बढ़ रहा है, हमें एक ठोस कदम उठाने की जरूरत है। चिपमैन को कॉन्स्पिक्युअस सर्विस क्रॉस (सीएससी) और ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एएम) के सदस्य से सम्मानित किया गया है।
भारत के साथ मजबूत संबंध करने पर जोर- चिपमैन
इससे पहले बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल रॉबर्ट चिपमैन ने उप सेनाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने दिल्ली में सीएएस एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से भी मुलाकात की। दोनों ने आपसी हित के मुद्दों और दोनों वायु सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के क्षेत्रों पर चर्चा की।
यूएई को बधाई- एफएटीएफ
मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने यूएई द्वारा अपनी कार्य योजना की सभी 15 सिफारिशों को पूरा करने की घोषणा की है और इस उपलब्धि पर यूएई को बधाई दी है। यह घोषणा फ्रांस की राजधानी पेरिस में 19 से 23 फरवरी के बीच आयोजित एफएटीएफ की पूर्ण बैठक के बाद की गई थी।

हमास के साथ युद्धविराम नासमझी और खतरनाक: ब्रेवरमैन
ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने शनिवार को कहा कि इस्राइल को आतंकवादियों के हमलों से अपनी रक्षा करने का अधिकार है। हमास के साथ संघर्ष समाप्त करने के लिए तत्काल युद्धविराम का आह्वान करना नासमझी और खतरनाक है।
सुएला एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोल रही थीं। सितंबर 2022 और नवंबर 2023 के बीच ब्रिटेन के गृह मंत्री के रूप में कार्य करने वाली ब्रेवरमैन ने कहा कि इस्राइल ने आतंकवादी समूह हमास के क्रूर कृत्यों को दशकों से सहन किया है। कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद ने कहा कि यूक्रेन-रूस और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष वैश्विक सुरक्षा के लिए वास्तविक खतरा हैं।