फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World class railway stations in Gandhinagar and Habibganj will be ready till rise of 2019

गांधीनगर व हबीबगंज में 2019 तक तैयार हो जाएंगे विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन

Tue, 27 Nov 2018 02:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Nov 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
World class railway stations in Gandhinagar and Habibganj will be ready till rise of 2019
Gandhinagar Railway Station Model - फोटो : ISRDC

भारतीय रेलवे के पहले दो विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन 2019 की शुरुआत तक तैयार हो जाएंगे। ये स्टेशन गुजरात के गांधीनगर और मध्यप्रदेश के हबीबगंज में बनेंगे। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आईआरएसडीसी) के सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर एसके लोहिया का कहना है कि गांधीनगर व हबीबगंज रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का काम 2019 तक पूरा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


लोहिया ने कहा कि दोनों रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य सही गति से चल रहा है। हमें उम्मीद है कि दोनों रेलवे स्टेशन अगले साल जनवरी अंत तक या फरवरी की शुरुआत तक तैयार हो जाएंगे। 

विज्ञापन

शीशे की गुंबद के आकार का होगा हबीबगंज रेलवे स्टेशन

World class railway stations in Gandhinagar and Habibganj will be ready till rise of 2019
Habibganj Railway Station Model - फोटो : ISRDC

बता दें कि हबीबगंज रेलवे स्टेशन देश का पहला ऐसा स्टेशन है जिसे पीपीपी (पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरशिप) के तहत विकसित किया जा रहा है। इसे जर्मनी के हाईडलबर्ग रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इसका काम आईएसआरडीसी व फर्म बंसल पाथवेज हबीबगंज प्राईवेट लिमिटेड मिलकर कर रहे हैं। हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पूरे पुनर्विकास पर करीब 450 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है, इसमें से सौ करोड़ रुपये स्टेशन पर और 350 करोड़ रुपये व्यावसायिक विकास पर खर्च किए जाने हैं। 

यह स्टेशन शीशे की गुंबद के आकार का होगा। इस पुनर्विकास कार्य का लक्ष्य हबीबगंज रेलवे स्टेशन को किसी एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस करना और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाना है। यहां यात्रियों के लिए दुकानें, गेमिंग जोन और म्यूजियम आदि भी होंगे। इसके साथ ही आलीशान प्रतीक्षालय, फूड प्लाजा, कैफेटेरिया, साफ शौचालय आदि भी होंगे।  
हबीबगंज रेलवे स्टेशन ग्रीन स्टेशन होगा। 

गांधीनगर रेलवे स्टेशन के ऊपर बनेगा पांच सितारा होटल

World class railway stations in Gandhinagar and Habibganj will be ready till rise of 2019
Gandhinagar Railway Station Model - फोटो : ISRDC

वहीं, गांधीनगर रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट में परिसर के ऊपर एक पांच सितारा होटल के निर्माण की योजना है। यहां भी यात्रियों को किसी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यात्रियों के लिए यहां लगभर 600 सीट लगाई जाएंगी। स्टेशन परिसर के ईपर बने पांच सितारा होटल में तीन सौ कमरे होंगे, इससे पर्यटकों व व्यवसायियों के लिए काफी सहूलियत मिलेगी। खासकर भविष्य में गुजरात में होने वाली वाइब्रेंट गुजरात सम्मिट के दौरान यह काफी सुविधाजनक रहेगा। पूरे स्टेशन में तीन बिल्डिंग होंगी और यह फूल की पंखुड़ियों के आकार की होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed