{"_id":"66c4cf7b99bb58b3940cb409","slug":"won-t-condone-terrorism-if-evidence-submitted-malaysia-pm-on-zakir-naik-s-extradition-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Malaysia: जाकिर नाइक के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले तो आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे, मलयेशियाई पीएम का बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Malaysia: जाकिर नाइक के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले तो आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे, मलयेशियाई पीएम का बयान
Tue, 20 Aug 2024 10:46 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:46 PM IST
सार
भारत के दौरे पर आए मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा है कि अगर भगोड़े प्रचारक जाकिर नाइक से जुड़े मामले में पर्याप्त सबूत पेश किए जाते हैं तो उनका देश आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देगा।
विज्ञापन
मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम
- फोटो : ANI
विस्तार
मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भगोड़े प्रचारक जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण को लेकर अपना विचार स्पष्ट किया है। उन्होंने इस मामले में कहा अगर इस मामले में सबूत मिलने पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- इब्राहिम
मंगलवार को 50वें सप्रू हाउस व्याख्यान को संबोधित करते हुए मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भगोड़े प्रचारक जाकिर नाइक के मामले में कहा, प्रधानमंत्री ने इसे नहीं उठाया। उन्होंने इस मामले को कई साल पहले उठाया था। अब मुद्दा यह है कि मैं किसी एक व्यक्ति के बारे में बात नहीं कर रहा हूं, मैं उग्रवाद की भावना, ऐसे सबूतों के बारे में बात कर रहा हूं जो बताते हैं कि किसी व्यक्ति, समूह या गुट या पार्टियों की तरफ से अत्याचार किए गए हैं। ये हमारे लिए चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन
हम आतंकवाद का समर्थन नहीं करेंगे- इब्राहिम
इस दौरान उन्होंने कहा, गाजा में इजरायली सेना के अत्याचार, जो वास्तविक हैं, 40 हजार लोगों की हत्या, यह अत्याचार है। उन्होंने कहा, "देशों की तरफ से उठाए गए मुद्दों पर नियंत्रण, आपसी समझ को सुरक्षित करना तथा यह सुनिश्चित करना कि हमारे बीच अच्छे द्विपक्षीय संबंध हों, हम विचारों के लिए खुले हैं तथा यदि साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं तो हम आतंकवाद का समर्थन नहीं करेंगे।
'आतंकवाद के मुद्दे उनके देश के लिए चिंता का विषय'
मलयेशियाई पीएम ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे उनके देश के लिए चिंता का विषय हैं, उन्होंने कहा कि भारत और मलयेशिया इस मुद्दे पर मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक मुद्दे को दोनों देशों को आगे के सहयोग से नहीं रोकना चाहिए।
भारत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं- इब्राहिम
उन्होंने कहा, आपको समर्थन के लिए मजबूत मामला पेश करना होगा। हम सख्त हैं, हम इनमें से कई मुद्दों पर भारत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि एक मामले को हमें आगे सहयोग करने और हमारे द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने से रोकना चाहिए।
2016 में मलयेशिया गए थे मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक
कट्टरपंथी मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक साल 2016 में भारत से मलयेशिया चले गए और कथित तौर पर वहां स्थायी निवास हासिल किया है। जाकिर नाइक भारत में वांछित व्यक्ति है और उस पर नफरत फैलाने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2022 में जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को गैरकानूनी घोषित कर दिया। जाकिर नाइक पर नफरत और वैमनस्य को बढ़ावा देने का आरोप है और उसके भाषणों को आपत्तिजनक माना जाता है क्योंकि वह धर्मांतरण और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले ज्ञात आतंकवादियों की प्रशंसा करता रहा है।

#WATCH | Delhi | On the question regarding the extradition of Zakir Naik, the Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim says, "It was not raised by the prime minister. He did raise much earlier, many years back. But the issue is, I'm not talking about one person, I'm talking… pic.twitter.com/wQH6D3Ls7P
— ANI (@ANI) August 20, 2024
विज्ञापन
हम आतंकवाद का समर्थन नहीं करेंगे- इब्राहिम
इस दौरान उन्होंने कहा, गाजा में इजरायली सेना के अत्याचार, जो वास्तविक हैं, 40 हजार लोगों की हत्या, यह अत्याचार है। उन्होंने कहा, "देशों की तरफ से उठाए गए मुद्दों पर नियंत्रण, आपसी समझ को सुरक्षित करना तथा यह सुनिश्चित करना कि हमारे बीच अच्छे द्विपक्षीय संबंध हों, हम विचारों के लिए खुले हैं तथा यदि साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएं तो हम आतंकवाद का समर्थन नहीं करेंगे।
'आतंकवाद के मुद्दे उनके देश के लिए चिंता का विषय'
मलयेशियाई पीएम ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे उनके देश के लिए चिंता का विषय हैं, उन्होंने कहा कि भारत और मलयेशिया इस मुद्दे पर मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक मुद्दे को दोनों देशों को आगे के सहयोग से नहीं रोकना चाहिए।
भारत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं- इब्राहिम
उन्होंने कहा, आपको समर्थन के लिए मजबूत मामला पेश करना होगा। हम सख्त हैं, हम इनमें से कई मुद्दों पर भारत के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि एक मामले को हमें आगे सहयोग करने और हमारे द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने से रोकना चाहिए।
2016 में मलयेशिया गए थे मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक
कट्टरपंथी मुस्लिम उपदेशक जाकिर नाइक साल 2016 में भारत से मलयेशिया चले गए और कथित तौर पर वहां स्थायी निवास हासिल किया है। जाकिर नाइक भारत में वांछित व्यक्ति है और उस पर नफरत फैलाने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2022 में जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को गैरकानूनी घोषित कर दिया। जाकिर नाइक पर नफरत और वैमनस्य को बढ़ावा देने का आरोप है और उसके भाषणों को आपत्तिजनक माना जाता है क्योंकि वह धर्मांतरण और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले ज्ञात आतंकवादियों की प्रशंसा करता रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन