फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Womens Day Insurance Married Woman Act MWP know claim money details Who can buy Policy know everything

Women's Day: ..तो आपके बाद पत्नी-बच्चों को ही मिलेगा बीमा का पैसा, जानें क्या है MWP एक्ट, जिसे जानना जरूरी

Fri, 28 Feb 2025 07:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र द बोनस डेस्क, अमर उजाला
द बोनस डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 28 Feb 2025 07:40 PM IST
सार

MWP Act के तहत बीमा कैसे ले सकते हैं? तो बता दें कि बीमा लेते वक्त ही पॉलिसी को MWP के तहत खरीदना होता है। पॉलिसी के प्रपोजल फॉर्म में ही आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप MWP Act के तहत पॉलिसी खरीदना चाहते हैं कि नहीं।

विज्ञापन
Womens Day Insurance Married Woman Act MWP know claim money details Who can buy Policy know everything
बीमा पॉलिसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीमा हमारे परिवार का बुरे वक्त का साथी होता है। लेकिन तब क्या हो जब जरूरत के वक्त बीमा का पैसा आपके बीवी या बच्चों का न मिले। इसके लिए जरूरी है कि आप बीमा कंपनी का टर्म प्लान मैरिड वुमन प्रॉपर्टी एक्ट यानि MWP एक्ट के तहत ही बीमा खरीदें। आइए जानते हैं कि ये एक्ट क्या है और क्यों इसके तहत ही हमें बीमा खरीदना चाहिए।
विज्ञापन


क्या है नियम?
पहले जानते हैं कि किन परिस्थितियों में बीमा का पैसा परिवार के अलावा अन्य को मिल सकता है। तो बता दें कि यदि बीमाधारक पर कोई लोन चल रहा है तो लोन देने वाली संस्था या व्यक्ति इस पैसे को क्लेम कर सकते हैं। ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए बीमाधारक को मैरिड वुमंस प्रॉपर्टी एक्ट के तहत टर्म इंश्योरेंस प्लान लेना चाहिए। ऐसी टर्म पॉलिसी ट्रस्ट मानी जाती है और पॉलिसी के लाभ राशि पर केवल ट्रस्टियों का ही अधिकार होता है। इसके ट्रस्टी पत्नी और बच्चे होते हैं। इसे कोई क्रेडिटर या रिश्तेदार क्लेम नहीं कर सकता।
विज्ञापन


कौन खरीद सकता है पॉलिसी?
अब सवाल उठता है ऐसे पॉलिसी कौन खरीद सकता है, तो सीधा उत्तर है सिर्फ शादीशुदा व्यक्ति। बीमा पॉलिसी में पत्नी और/या उनके बच्चे बीमाधारक के क्लेम के बेनेफिशयल नॉमिनी होते हैं। महिला भी MWP Act के तहत बीमा ले सकती है। लेकिन महिला के बीमा में नॉमिनी पति नहीं बल्कि केवल बच्चे होंगे। विधवा या तलाकशुदा महिला भी बच्चों को नॉमिनी बनाकर MWP Act के तहत बीमा ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे लें बीमा?
अब जानते हैं कि MWP Act के तहत बीमा कैसे ले सकते हैं। तो बता दें कि बीमा लेते वक्त ही पॉलिसी को MWP के तहत खरीदना होता है। पॉलिसी के प्रपोजल फॉर्म में ही आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप MWP Act के तहत पॉलिसी खरीदना चाहते हैं कि नहीं। इसमें बेनिफिशियरी या ट्रस्टी की जानकारियां देनी होती हैं। लेकिन यह सिर्फ नई पॉलिसी के साथ ही संभव है, पुरानी पॉलिसी में कोई बदलाव संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed