फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women should use their collective force as political strength: Priyanka Gandhi

Kerala: 'राजनीतिक ताकत के रूप में करें अपनी सामूहिक शक्ति का इस्तेमाल', महिलाओं से बोलीं प्रियंका गांधी

Thu, 30 Oct 2025 03:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 30 Oct 2025 03:03 PM IST
सार

Kerala: प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि महिलाएं देश की आधी आबादी हैं और जब वे अपनी ताकत को सामूहिक रूप से राजनीतिक शक्ति के रूप में इस्तेमाल करेंगी, तो वे देश की दिशा तय कर सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर महिलाओं के प्रयासों को सही मान्यता नहीं मिलती, लेकिन परिवार या समाज के संकट में महिलाएं सबसे पहले मजबूती से खड़ी होती हैं।

विज्ञापन
Women should use their collective force as political strength: Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि महिलाएं देश की आधी आबादी हैं और जब वे अपनी ताकत को सामूहिक रूप से राजनीतिक ताकत के रूप में इस्तेमाल करेंगी, तो वे देश की दिशा तय कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर महिलाओं के प्रयासों को पहचान नहीं मिलती, चाहे उनका पारिवारिक या सामाजिक दर्जा कुछ भी हो। लेकिन जब भी परिवार या समाज किसी संकट से गुजरता है, तो महिलाएं ही सबसे पहले मजबूती से खड़ी होती हैं।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी वायनाड के पाडिनजराथारा पंचायत की ओर से आयोजित कुदुंबश्री सीडीएस वार्षिक समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा, जब आप सामूहिक रूप में अपनी ताकत को समझेंगी, तो आप इस देश को आकार दे सकती हैं। आप हमारे देश की 50 फीसदी आबादी हैं और आपको इस ताकत का इस्तेमाल राजनीतिक शक्ति के रूप में भी करना चाहिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुथुरामलिंगा देवर की गुरु पूजा और जयंती: पीएम और उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि, कहा- पीढ़ियों को प्रेरित किया
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, मुझे उम्मीद है कि आप में से ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आएंगी, नेतृत्व करेंगी और यह दिखाएंगी कि जब महिलाएं मजबूती से खड़ी होती हैं और अपनी अंदरूनी शक्ति को पहचानती हैं, तो वे कितना कुछ कर सकती हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि कुदुंबश्री कार्यक्रम गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू किया गया है, उससे जुड़ी महिलाओं ने न केवल अपने परिवारों का भरण-पोषण किया है बल्कि एक-दूसरे की मदद भी की है।

कांग्रेस सांसद ने बताया कि कुदुंबश्री की महिलाओं ने अपनी बचत को दस गुना तक बढ़ाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि उनके सामने बैठी कुदुंबश्री की महिलाएं पूरे देश के लिए महिलाओं की क्षमता और शक्ति का प्रतीक हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, आप हमेशा सम्मान और गरिमा की पात्र रहेंगी, क्योंकि आप जैसी हैं वैसी ही हैं और अपने विश्वासों पर डटी रहती हैं। इस जश्न के दिन मैं आप सभी को बधाई देती हूं। आपको मेरी शुभकामनाएं और मेरा पूरा समर्थन हमेशा रहेगा। प्रियंका गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर वायनाड पहुंची थीं, जहां वह अपने लोकसभा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने आई हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed