फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women quota bill will pass when we have majority in Rajya Sabha: Venkaiah Naidu

'महिला आरक्षण मोदी के दिल में है लेकिन राज्यसभा में हम मजबूर हो जाते हैं'

Fri, 10 Feb 2017 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Feb 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Women quota bill will pass when we have majority in Rajya Sabha: Venkaiah Naidu
- फोटो : PTI

केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि राज्यसभा में बहुमत होने की स्थिति में पार्लियामेंट में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून केंद्र सरकार पास करेगी। 245 सदस्यों के सदन में बीजेपी के पास इस वक्त 56 सदस्य हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा कांग्रेस के राज्यसभा में 60 सदस्य हैं, जबकि बाकी के सदस्य सपा, बसपा, आरजेडी और जदयू जैसी पार्टियों के हैं। पांच राज्यों का 11 मार्च का परिणाम बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


403 विधानसभा सीटों के उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव परिणाम राज्यसभा के समीकरण को बदलेगा। नायडू ने कहा "महिलाओं के आरक्षण का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में है। अब वह दिन ज्यादा दूर नहीं है जब आम सहमति से ये कानून पास हो जाएगा"।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ बिल पास करना काफी नहीं

Women quota bill will pass when we have majority in Rajya Sabha: Venkaiah Naidu

अमरावती में राष्ट्रीय महिला संसद में बोलते हुए नायडू ने कहा "हम राज्यसभा में बहुमत में आते ही महिलाओं के आरक्षण का बिल पास करेंगे"। नायडू ने ये भी कहा कि सिर्फ बिल ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रशासनिक कौशल की भी बेहद जरुरत है।

इसके लिए राजनीतिक पार्टियों को दृढ़ निश्चय करना चाहिए। नायडू बोले आपके समर्थन से हम महिलाओं को सशक्त करेंगे। आंध्रप्रदेश की राजधानी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय महिला संसद का आज पहला दिन था।

आंध्र प्रदेश विधानसभा द्वारा तीन दिवसीय महिला संसद का आयोजन राज्य की राजधानी अमरावती में किया जा रहा है। नायडू के अलावा इस कार्यक्रम में बौद्ध आध्यात्मिक नेता दलाई लामा, एन चंद्रबाबू नायडू, किरण बेदी, मनीषा कोइराला भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed