{"_id":"58e17fec4f1c1bc06e5b4838","slug":"women-protest-against-liquor-shopes","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः शराब के ठेके हाईवे से हटाकर बस्तियों में शिफ्ट करने पर बवाल, तोड़-फोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपीः शराब के ठेके हाईवे से हटाकर बस्तियों में शिफ्ट करने पर बवाल, तोड़-फोड़
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 03 Apr 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो,अमर उजाला/मेरठ/मुरादाबाद/आगराः सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नेशनल हाईवे से शराब ठेकों को हटाकर बस्ती में शिफ्ट करने पर प्रदेश भर में बवाल हो गया। लोगों ने तोड़फोड़ और सड़क जाम कर हंगामा काटा। विरोध करने वालों में भारी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
रविवार को कानपुर में जनता ने जगह-जगह बवाल किया। शराब ठेकों पर तोड़फोड़ की, नारेबाजी की, ढोलक-मंजीरा लेकर प्रदर्शन किया। दुकानों के विरोध में करीब दो सौ महिलाएं भी सड़क पर उतर आईं। मेरठ में मवाना रोड स्थित गंगानगर पी ब्लॉक में रविवार को महिलाओं ने शराब के ठेके के विरोध में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
अमरोहा में शराब की दुकानों का विरोध कर रही महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस के आश्वासन पर जाम खोला गया। वहीं मुरादाबाद में शराब की हट्टी बनाने के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन। ब्रज में गुस्साए लोगों ने कई ठेकों पर तोड़फोड़ कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव लालपुर में रविवार को शराब बेचे जाने की सूचना पर महिलाओं ने ठेकेदार की पिटाई कर दी। साथ ही खोखा में आग लगाने के बाद तोड़कर उसे नष्ट कर दिया। संतकबीरनगर, झांसी, फिरोजाबाद और एटा में भी लोग शराब ठेका हटवाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
उधर पूर्वांचल में बलिया, देवरिया, गाजीपुर, भदोही, सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ और चंदौली जनपद में जगह-जगह लोगों ने चक्का जाम और प्रदर्शन किया। कुछेक जगह शराब को भी आग के हवाले कर दिया। दुकानें नहीं हटाने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।