फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women officers will be granted Permanent Commission in Indian Army in all ten branches

सशस्त्र बलों की सभी दस ब्रांच में महिला अधिकारियों को मिलेगा स्थायी कमीशन

Tue, 05 Mar 2019 09:39 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 05 Mar 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
Women officers will be granted Permanent Commission in Indian Army in all ten branches
प्रतीकात्मक तस्वीर

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि महिला अधिकारियों को भारतीय सेना की सभी दस ब्रांच में स्थायी कमीशन दिया जाएगा, जहां उन्हें शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) में शामिल किया जाता था। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से इसकी घोषणा की थी। अभी महिला अधिकारियों को सेना में स्थायी कमीशन दिया जाता है, लेकिन वह कुछ गैर युद्धक ब्रांचों तक ही सीमित है। 

विज्ञापन


 रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सशस्त्र बलों में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देने के संबंध में 15 अगस्त, 2018 को प्रधान मंत्री द्वारा की गई घोषणा के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। जहां तक वायुसेना का सवाल है तो लड़ाकू पायलट समेत सभी ब्रांचों में यह विकल्प खुला है।
विज्ञापन


वहीं नौसेना में सभी गैर-समुद्री ब्राचों, काडर और विशेषज्ञता को शॉर्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से महिला अधिकारियों को शामिल करने के लिए खोला गया है। इससे पहले, सोमवार को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण कहा था कि शार्ट सर्विस कमीशन में महिलाओं को पुरुषों के समान स्थायी कमीशन मिलेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed