फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   women not allowed in Kali Puja Pandal of West Bengal

बंगाल के कालीपूजा पंडाल में भी महिलाओं को प्रवेश की अनुमति नहीं

Tue, 06 Nov 2018 05:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Tue, 06 Nov 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
women not allowed in Kali Puja Pandal of West Bengal
प्रतीकात्मक तस्वीर

सबरीमाला मंदिर के जैसे ही कोलकाता में भी एक काली पूजा आयोजन समिति के पंडाल में महिलाओं को प्रवेश की इजाजत नहीं है। बुद्धिजीवियों के विरोध के बावजूद इस पंडाल की परंपरा पिछले 34 वर्षों से कायम है। 

विज्ञापन


महानगर के दक्षिण में स्थित चेतला प्रदीप संघ पूजा समिति के आयोजकों ने बताया कि 34 साल पहले बीरभूम जिले के तारापीठ में स्थित शक्तिपीठ के पुजारियों ने इस पूजा की शुरुआत की थी। उसी समय से पंडाल में महिलाओं को प्रवेश नहीं करने दिया जाता है। समिति के संयुक्त सचिव शैवाल गुहा ने बताया कि यदि पंडाल में किसी महिला को प्रवेश करने दिया गया तो इलाके में भारी विपत्ति आएगी। वर्षों पुरानी परंपरा तोड़ी नहीं जा सकती है।

विज्ञापन

बता दें कि इस आयोजन में प्रसाद तैयार करने से लेकर बाकी तमाम काम पुरुष ही करते हैं। समिति के सदस्य साहेब दास ने बताया कि पूजा समिति में महिला सदस्य भी हैं। लेकिन पूजा के दौरान देवी के नाराज होने के डर से वे पंडाल में प्रवेश नहीं करती हैं। वे कुम्हारटोली से पंडाल तक मूर्ति लाने और विसर्जन जैसे कार्यों में पुरुषों के साथ मिल कर काम करती हैं।

बुद्धिजीवियों ने इस पंरपरा को पितृसत्तात्मक मानसिकता का परिचायक बताते हुए इसका विरोध किया है। बुद्धिजीवी नृसिंह प्रसाद भादुड़ी कहते हैं कि इस परंपरा का शास्त्रों से कोई लेना देना नहीं है। वहीं बुद्धिजीवी शंभुनाथ कहते हैं कि किसी मंदिर के भीतर या प्रतिमा के पास महिलाओं को जाने से नहीं रोका जा सकता।

वहीं इलाके की एक महिला सबिता दास कहती हैं कि वह पिछले 20 साल से यह सब देखती रही हैं। अब महिलाएं खुद इस परंपरा को नहीं तोड़ना चाहती हैं। यह हमारी मान्यता में रच-बस गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed