फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women Have More Antibodies To Fight Corona Virus Shows Sero Survey In Mumbai

महाराष्ट्र: कोरोना से लड़ने में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा मजबूत, एंटीबॉडी पर सीरो सर्वे में खुलासा

Sun, 25 Apr 2021 09:08 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 25 Apr 2021 09:08 AM IST
सार

इस सर्वे के तहत खून के नमूनों की जांच कर यह पता लगाया जाता है कि लोगों में किसी वायरस के खिलाफ कितने एंटीबॉडी बने हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जीवन शैली के कारण पुरुषों का स्वास्थ्य महिलाओं के मुकाबले खराब रहता है इसलिए उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है।

विज्ञापन
Women Have More Antibodies To Fight Corona Virus Shows Sero Survey In Mumbai
सीरो सर्वे के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। ऐसे में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने आर्थिक राजधानी मुंबई में सर्वे कराया है, जिसमें यह बात सामने आई है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अधिक एंटीबॉडी है। 

विज्ञापन

बता दें, इस सर्वे के तहत खून के नमूनों की जांच कर यह पता लगाया जाता है कि लोगों में किसी वायरस के खिलाफ कितनी एंटीबॉडी बनी है। विशेषज्ञों का कहना है कि जीवन शैली के कारण पुरुषों का स्वास्थ्य महिलाओं के मुकाबले खराब रहता है इसलिए उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है। बता दें कि शरीर में एंटीबॉडी तभी बनती है, जब कोरोना वायरस के संपर्क में आए हुए काफी दिन बीत गए हों।

विज्ञापन


36.50 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी विकसित
बीएमसी ने मुंबई में तीसरा सीरो सर्वे कराया है, जिसमें 36.50 फीसदी लोगों में एंटीबॉडी विकसित हुई है। सीरो सर्वे में कुल 10 हजार 197 लोगों की जांच की गई, जिससे पता चला कि पुरुषों में 35.02 फीसदी और महिलाओं में 37.12 फीसदी एंटीबॉडी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल देश में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित था। बीएमसी ने जुलाई 2020 में पहला और अगस्त 2020 में दूसरा सीरो सर्वे कराया था। इसके बाद मार्च 2021 बीएमसी के सभी 24 वार्डों में तीसरा सीरो सर्वे कराया गया। बीएमसी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस बार उन लोगों का सीरो सर्वे किया गया जिन्होंने अभी तक कोरोना रोधी टीका नहीं लगवाया है। 

झुग्गी बस्तियों में 41.6 फीसदी एंटीबॉडी मिली
इस सर्वे में झुग्गी बस्तियों में 41.6 फीसदी एंटीबॉडी मिली है, जबकि जुलाई में हुए पहले सर्वे में इन बस्तियों में 57 फीसदी और अगस्त में हुए दूसरे सीरो सर्वे में 45 फीसदी एंटीबॉडी पाई गई थी। वहीं, तीसरे सीरो सर्वे से पता चलता है कि बिल्डिंग में रहने वालों की तुलना में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले 41 फीसदी लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ और उन्हें पता भी नहीं चला।


कोरोना की दूसरी लहर में मुंबई में 90 फीसदी कोरोना संक्रमित हाउसिंग सोसायटियों में मिल रहे हैं। तीसरे सीरो सर्वे में बिल्डिगों में रहने वालों में 28.5 फीसदी एंटीबॉडी पाई गई है। इमारतों में रहने वाले लोगों में हुए पहले सर्वे में 28 फीसदी और दूसरे सर्वे में 18 फीसदी एंटीबॉडी का स्वरूप सामने आया था। इससे पता चलता है कि पिछले सर्वे की तुलना में इस बार हाउसिंग सोसायटियों में रहने वालों लोगों की रोग प्रतिकारक क्षमता में वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed