शोधः अगले 170 सालों तक पुरुषों के बराबर नहीं कमा सकतीं महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान रुझानों के हिसाब से अगले 170 सालों तक महिलाओं और पुरुषों के बीच में कमाई को लेकर बना वैश्विक अंतर खत्म नहीं हो सकता है। यह दावा विश्व आर्थिक मंच की एक नई रिपोर्ट में किया गया है।
मंगलवार को जारी की गई स्विट्जरलैंड स्थित मंच की वार्षिक वैश्विक लैंगिक विषमता रिपोर्ट में वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य को महिलाओं और पुरुषों के बीच सबसे चुनौतीपूर्ण असमानता के रुप में सूचित किया गया है।
आर्थिक आधार पर रिपोर्ट कहती है कि वर्तमान परिवर्तन की दर से पिछले साल तक पेश किए आर्थिक लिंग विषमता के आधार पर यह अगले 170 सालों तक खत्म नहीं हो सकता है। रिपोर्ट में शिक्षा के क्षेत्र में लैंगिक विषमता के आधार पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है।
शिक्षा में लैंगिक समानता को 10 सालों में किया जा सकता है हासिल
इसमें कहा गया है कि शिक्षा के क्षेत्र में लैंगिक समानता को अगले 10 सालों में लाया जा सकता है। हालांकि सर्वेक्षण के आधार पर सबसे अधिक लैंगिक विषमता राजनीतिक प्रतिनिधित्व के क्षेत्र में देखी गई।
वैश्विक लैंगिक विषमता रिपोर्ट सूचकांक की सूची में चार स्कैंडिनेवियाई देश आइसलैंड, फिनलैंड, नॉर्वे और स्वीडन टॉप पर हैं। इसमें 144 देशों में अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मापा गया।