{"_id":"62312cf7f96a320ee811cf3c","slug":"women-director-not-appointed-in-aiims-for-32-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi AIIMS: 32 साल से एम्स में नहीं बनी महिला निदेशक, होली के बाद फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi AIIMS: 32 साल से एम्स में नहीं बनी महिला निदेशक, होली के बाद फैसला
Wed, 16 Mar 2022 05:49 AM IST
Jeet Kumar
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 16 Mar 2022 05:49 AM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, होली के बाद एम्स के 16वें निदेशक का नाम सार्वजनिक हो सकता है। सोमवार को इसे लेकर बैठक प्रस्तावित है, जिसमें अंतिम नामों को लेकर निर्णय होगा।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के सबसे बड़े अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में बीते 32 साल से कोई भी महिला निदेशक नहीं बनी है। इस बार नए निदेशक की दौड़ में कई चेहरे शामिल हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। एक चर्चा यह भी है कि इस बार एम्स की कमान महिला डॉक्टर को सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, होली के बाद एम्स के 16वें निदेशक का नाम सार्वजनिक हो सकता है। सोमवार को इसे लेकर बैठक प्रस्तावित है, जिसमें अंतिम नामों को लेकर निर्णय होगा। हालांकि, अंतिम फैसला मंत्री मंडल की समिति लेती है।
विज्ञापन
एम्स को महिला निदेशक देकर सरकार एक बड़ा संदेश भी दे सकती है। 32 लोगों की सूची में महिला उम्मीदवार के तौर पर एम्स के न्यूरो विभागाध्यक्ष डॉ. एम पद्मा का नाम भी शामिल है। इनके अलावा एम्स से ही डॉ. राजेश मल्होत्रा, डॉ. शिव चौधरी, डॉ. एके बिसोई, डॉ. सुधीर गुप्ता, डॉ. निखिल टंडन के नाम पर भी चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
एम्स के वर्तमान निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कार्यकाल 23 मार्च को पूरा हो रहा है। सरकार ने 25 नवंबर 2021 को निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए आवेदन मांगे थे। इसके तहत 32 डॉक्टरों ने आवेदन किया है, जिसमें एम्स के 14 डॉक्टर शामिल हैं।
केवल एक बार हुई नियुक्ति साल 1956 में फॉर्माकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर बीबी दीक्षित नई दिल्ली एम्स के पहले निदेशक नियुक्त हुए थे। तब से अब तक 15 बार निदेशक पद पर नियुक्ति हो चुकी है। वर्ष 1956 से अब तक सिर्फ एक बार ही एम्स की निदेशक महिला रही हैं। साल 1984 से 1990 के बीच रेडियोलॉजी विभाग की डॉ. स्नेहा भार्गव निदेशक रहीं, जो भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव की माता हैं। डॉ. बलराम भार्गव का नाम भी नए निदेशक के तौर पर प्रमुखता से देखा जा रहा है।
ये रहे अब तक के निदेशक
- प्रो. बीबी दीक्षित 1956-1964
- प्रो. केएल विग 1964-1969
- प्रो. वी रामलिंगास्वामी 1969-1979
- प्रो. एलपी अग्रवाल 1979-1980
- प्रो. एचडी टंडन 1980-1984
- प्रो. स्नेहा भार्गव 1984-1990
- प्रो. एसके कक्कड़ 1990-1995
- प्रो. एलएम नाथ 1995-1996
- प्रो. एलके भुटानी 1996-1996
- प्रो. पीके दबे 1996-2003
- प्रो. पी वेणुगोपाल 2003-2008
- प्रो. टीडी डोगरा 2008-2009
- प्रो. आरसी डेका 2009-2013
- प्रो. एमसी मिश्रा 2013-2017
- प्रो. रणदीप गुलेरिया 2017- वर्तमान