फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women can play every role says EAM Sushma Swaraj in Ahmedabad

सुषमा ने दिया राहुल को जवाब- बीजेपी ने देश को दिए 6 महिला कैबिनेट मंत्री और 4 सीएम

Sat, 14 Oct 2017 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 14 Oct 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
Women can play every role says  EAM Sushma Swaraj in Ahmedabad
विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बीजेपी को महिला विरोधी बताने वाले बयान पर पलटवार किया है। सुषमा ने राहुल को जवाब देते हुए कहा कि नेताओं को ऐसी बात कहना शोभा नहीं देता।
विज्ञापन


सुषमा ने कहा कि कुछ विपक्षी नेता बीजेपी को महिला विरोधी पार्टी बुलाते हैं लेकिन इस पार्टी ने देश को 4 महिला मुख्यमंत्री और 4 राज्यों में महिला गवर्नर दी हैं। इसके अलावा 6 महिलाएं कैबिनेट मंत्री हैं। पहली बार 2 महिलाएं कैबिनेट सुरक्षा समिति की सदस्य हैं। सुषमा ने कहा कि मुझे 2014 में विदेश मंत्री बनाया गया था और अब निर्मला जी रक्षा मंत्री हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अभी हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि भाजापा महिला विरोधी पार्टी है। राहुल ने कहा था कि कभी संघ की शाखा में महिलाओं को शॉर्ट में देखा है?

सुषमा ने कहा कि देश में महिलाएं सशक्त हो रही हैं। महिला छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा रोल अदा कर सकती हैं। सुषमा स्वराज ने शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में महिलाओं के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्‍लेख किया।

सुषमा ने कहा कि गुजरात की हर महिला उद्यमी, वो किसी काम को छोटा नहीं मानती है। गुजरात अकेला एक ऐसा राज्य है जहां हर महिला उद्यमी है। उन्होंने कहा कि गुजरात में 142 योजनाएं महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं। गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुजरात दौरे पर है। आगामी नवंबर माह में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed