फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women assaulted publicly in Manipur: Activists flagged it over a month ago to NCW along with 5 other cases

मणिपुर में महिलाओं पर सार्वजनिक हमला: NCW को एक महीने पहले दी गयी थी जानकारी, कार्यकर्ताओं ने भेजे थे 5 मामले

Fri, 21 Jul 2023 08:55 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 21 Jul 2023 08:55 PM IST
सार

राज्य और उत्तरी अमेरिकी मणिपुर जनजातीय संघ का दौरा करने वाले दो कार्यकर्ताओं ने 12 जून को एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा को लिखे गए एक पत्र में दावा किया था कि संघर्ष के दौरान हुई यौन और लिंग-आधारित हिंसा की घटनाओं की खबरों को महत्व नहीं दिया गया और ऐसी घटनाओं को लेकर 'स्तब्ध कर देने वाली चुप्पी' थी।

विज्ञापन
Women assaulted publicly in Manipur: Activists flagged it over a month ago to NCW along with 5 other cases
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और उनके साथ छेड़छाड़ करने का एक वीडियो सामने आने के एक महीने पहले ही नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) को दे दी थी। कार्यकर्ताओं ने एनसीडब्ल्यू को न केवल इस मामले के बारे में, बल्कि हिंसाग्रस्त राज्य में अपहरण, भीड़ के हमले में लोगों की हत्या, आगजनी और यहां तक कि हत्या की घटनाओं के अलावा दुष्कर्म की अन्य क्रूर घटनाओं के बारे में भी सूचित किया था।

राज्य और उत्तरी अमेरिकी मणिपुर जनजातीय संघ का दौरा करने वाले दो कार्यकर्ताओं ने 12 जून को एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा को लिखे गए एक पत्र में दावा किया था कि संघर्ष के दौरान हुई यौन और लिंग-आधारित हिंसा की घटनाओं की खबरों को महत्व नहीं दिया गया और ऐसी घटनाओं को लेकर 'स्तब्ध कर देने वाली चुप्पी' थी। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कैसे मैतेई समुदाय के लोगों की भीड़ ने कुकी-जोमी महिलाओं के साथ दुष्कर्म, यौन हमलों और उनकी हत्याओं को अंजाम दिया।

विज्ञापन


चार मई को मणिपुर में दो आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र किया गया, उन्हें नग्न घुमाया गया, पीटा गया और फिर दंगाइयों की भीड़ ने घेरकर लोगों के सामने उनके साथ दुष्कर्म किया। कार्यकर्ताओं ने पत्र में दावा किया है, राज्य पुलिस के कमांडो और आम लोगों के सामने दंगाइयों ने हत्या और घरों में आग लगाने की घटनाओं को अंजाम दिया और वे मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मई की इस घटना का वीडियो 19 जुलाई को वायरल होने के बाद रेखा शर्मा ने स्वत: संज्ञान लिया और दावा किया कि एनसीडब्ल्यू ने मणिपुर के अधिकारियों से संपर्क किया था, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने स्वीकार किया है कि नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं से इस संबंध में उन्हें शिकायत मिली थी।

रेखा शर्मा ने कहा, हमें वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि करनी थी। उनमें से कुछ शिकायतें मणिपुर से नहीं थीं, कुछ तो भारत से भी नहीं थीं। हमने अधिकारियों से संपर्क किया था, उनसे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली लेकिन जब महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का यह वीडियो वायरल हुआ तो हमने स्वत: संज्ञान लिया। कार्यकर्ताओं ने अपने पत्र में रेखा शर्मा से उनके द्वारा सूचीबद्ध कुकी जनजाति की महिलाओं के खिलाफ हिंसा की छह घटनाओं में कार्रवाई करने की अपील की थी। घटनाओं को कार्यकर्ताओं के साथ साझा की गई शारीरिक, यौन हमलों और दुष्कर्म के पीड़ितों और बचे लोगों की गवाही के आधार पर सूचीबद्ध किया गया था।

अपील में सूचीबद्ध अन्य घटनाओं में तीन मई को एक विश्वविद्यालय में कुकी-जोमी समुदाय के छात्रों और कर्मचारियों का कथित उत्पीड़न और दुर्व्यवहार, चार मई को एक संस्थान में दो युवतियों का उत्पीड़न, दो युवतियों के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या, 5 मई को 45 साल की महिला की हत्या और 15 मई को 18 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न शामिल है।

पत्र में दावा किया गया है, पीड़ितों और बचे लोगों का आरोप है कि मैतेई महिला निगरानीकर्ताओं ने कुकी-जोमी महिलाओं और बच्चों पर हमलों में सक्रिय रूप से भाग लिया। चार मई का वीडियो बुधवार (19 जुलाई) को सामने आने के बाद मणिपुर की पहाड़ियों में तनाव बढ़ गया है। इंफाल में आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार रात बताया कि घटना के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दहला देनेवाला यह फुटेज बुधवार को ही सामने आया था और इंटरनेट प्रतिबंध हटने के बाद वायरल हो गया।


गौरतलब है कि मणिपुर मई की शुरुआत से ही जातीय संघर्ष की चपेट में है। तीन मई को वहां जातीय हिंसा शुरू हुई थी जिसमें 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed