फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women and children were not shackled during deportation', MEA's reply on the return of illegal immigrants

Deportation: 'निर्वासन में महिलाओं-बच्चों को नहीं लगाई गईं बेड़ियां', अवैध प्रवासियों की वापसी पर MEA का जवाब

Fri, 21 Feb 2025 06:14 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 21 Feb 2025 06:14 PM IST
सार

पांच फरवरी को अमेरिका से एक विमान के जरिये 104 भारतीय वापस भेजे गए थे। इनको हथकड़ी और बेड़ियों में बांधकर लाए जाने पर काफी बवाल हुआ था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 15 और 16 फरवरी को दो विमान अमेरिका से भारत आए थे। अमृतसर आने वाली उड़ानों में महिलाओं और बच्चों को किसी भी तरह की बेड़ियों में नहीं बांधा गया।

विज्ञापन
Women and children were not shackled during deportation', MEA's reply on the return of illegal immigrants
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीय नागरिकों को लेकर विदेश मंत्रालय ने बड़ा दावा किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में दो विमानों के जरिये अमेरिका से वापस भेजे गए 228 भारतीयों में जो महिलाएं और बच्चे शामिल थे, उनको बेड़ियां नहीं लगाई गईं थीं। 

विज्ञापन


पांच फरवरी को अमेरिका से एक विमान के जरिये 104 भारतीय वापस भेजे गए थे। इनको हथकड़ी और बेड़ियों में बांधकर लाए जाने पर काफी बवाल हुआ था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 15 और 16 फरवरी को दो विमान अमेरिका से भारत आए थे। हमने अमेरिकी सरकार के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया था। हमने कहा था कि भारतीयों को मानवीय तरीके से वापस लाया जाए और उनकी धार्मिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखा जाए। हमें लगता है कि 15 और 16 फरवरी को अमृतसर आने वाली उड़ानों में महिलाओं और बच्चों को किसी भी तरह की बेड़ियों में नहीं बांधा गया।
विज्ञापन


अमेरिका से पनामा भेजे गए भारतीयों को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने पनामा और कोस्टा रिका के लिए निर्वासन उड़ानों को लेकर रिपोर्ट देखी हैं। हमें लगता है कि अमेरिका और संबंधित देशों की सरकारें आपसी समझौते के तहत ऐसा कर रही हैं। कोस्टा रिका और पनामा दोनों ने निर्वासितों को अपने यहां रखने का जिम्मा उठाया है। जबकि अमेरिका अवैध प्रवासियों को वहां तक पहुंचा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन दोनों देशों में भारतीय नागरिकों को लेकर हमारा दूतावास पनामा और कोस्टा रिका के अधिकारियों के संपर्क में है। पनामा के मामले में केंद्र सरकार इसकी पुष्टि कर रही है कि इस क्षेत्र में निर्वासित किए गए लोग भारतीय हैं या नहीं। एक बार जब सत्यापन हो जाएगा, तो इन भारतीय नागरिकों की देश वापसी की व्यवस्था की जाएगी। कोस्टा रिका के मामले में हमें पता लगा है कि कुछ भारतीयों को अमेरिका से वापस भेज दिया गया है, लेकिन हमें अभी तक कोस्टा रिका से आधिकारिक रूप से कोई जवाब नहीं मिला है।


दस दिन पहले बेड़ियां पहनकर लौटे थे 104 भारतीय
104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा था। इनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात व 30 पंजाब से थे। इन सभी को हथकड़ी और पांव में बेड़ियां लगाकर लाया गया था। इसके बाद से भारत सरकार को काफी विरोध झेलना पड़ा था। इस बार इन सभी भारतीयों को किस तरीके से लाया जा रहा है, इसके बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं आई है।

संबंधित वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed