{"_id":"617ea58a973e752854240bfe","slug":"woman-son-daughter-committed-suicide-in-vashi-navi-mumbai-police-suspects-financial-crisis-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवी मुंबई: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर दे दी जान, पुलिस को इस बात का शक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवी मुंबई: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर दे दी जान, पुलिस को इस बात का शक
Sun, 31 Oct 2021 07:47 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 31 Oct 2021 07:47 PM IST
सार
नवी मुंबई के वाशी इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों के जहर खाकर जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि परिवार ने यह कदम आर्थिक समस्याओं के चलते उठाया जबकि कुछ मामलों में इस परिवार की ओर से पेश हो चुके वकील ने कहा है कि इसके पीछे का कारण कुछ और भी हो सकता है और इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक 87 साल की महिला, उसके बड़े बेटे और बेटी के कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि तीनों ने वाशी स्थित अपने फ्लैट में जहर खाकर अपनी जान दे दी। तीनों की पहचान मोहिनी कामवानी (87), उनके बेटे दिलीप (67) और उनकी बेटी कांता (65) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वाशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर प्रमोद टोडरमल ने कहा कि जानकारी मिली है कि तीनों आर्थिक संकट से गुजर रहे थे। उन्होंने कहा, हमें शनिवार की सुबह एक फोन आया था जिसमें एक परिवार के तीन लोगों के संकट में होने की बात कही गई थी। हमने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां एक के बाद एक करके तीनों लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सीनियर इंस्पेक्टर टोडरमल ने आगे बताया कि इस मामले में जांच के दौरान फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि मोहिनी, स्वतंत्रता सेनावी (स्वर्गीय) नरनदास कामवानी की पत्नी थीं, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सहयोगियों में से एक थे। मां के साथ-साथ अपनी भी जान देने वाले दिलीप और कांता ने विवाह नहीं किया था।
विज्ञापन
कुछ अदालती मामलों में इस परिवार की ओर से पेश होने वाले वकील विनोद गंगवाल ने कहा कि इसके पीछे का कारण आर्थिक संकट के अलावा कुछ और भी हो सकता है। परिवार ने एक मामले में पुलिस के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू की थी। किसी स्वतंत्र एजेंसी को दिलीप के ईमेल अकाउंट की जांच करनी चाहिए ताकि असली कारण सामने आ सके।