फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman raped in district hospital, case reveal after 27 days

बच्चे के इलाज के लिए आई महिला के साथ दुष्कर्म, 27 दिन बाद हुआ खुलासा

Sun, 15 May 2016 02:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मैनपुरी Updated Sun, 15 May 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
Woman raped in district hospital, case reveal after 27 days
डेमो पिक

जिला अस्पताल परिसर में बने पोषण वार्ड में भर्ती बच्चे की मां के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 27 दिन बाद शनिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी के निरीक्षण के दौरान इसका खुलासा हुआ। महिला ने बदनामी के डर से घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और बच्चे को लेकर चली गई। घटना में जिला अस्पताल प्रशासन संवेदनहीनता भी सामने आई है और मामले के जानकारी में आने के बाद भी वह चुप्पी साधे रहा।

विज्ञापन

 
शनिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह वार्ड में भर्ती बच्चों के तीमारदारों से सुविधाओं की जानकारी लेने पहुंचे। इस दौरान 18 अप्रैल को एक महिला और उसके कुपोषित बच्चे को भर्ती करने के बाद एक ही दिन में डिस्चार्ज  करने की बात सामने आई। नियमानुसार कुपोषित बच्चे को 14 या 28 दिन तक भर्ती रखा जाता है। उन्होंने वहां तैनात कर्मचारी से पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा हुआ। उसने बताया कि वार्ड के बाहर खड़ी होने वालीं टैक्सी के चालकों में से किसी एक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद वह अगले दिन बच्चे को लेकर यहां से चली गई थी। महिला इस संबंध में कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराना चाहती थी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान 17 अप्रैल को भर्ती हुए बच्चे को एक दिन बाद ही पोषण पुनर्वास केंद्र से जाने के बारे में  स्थानीय स्टाफ से पूछा गया तो उन्होंने महिला के साथ हुई इस घटना की जानकारी दी थी। इस संबंध में मैने उच्चाधिकारियों को बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
एक महिला ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी, लेकिन वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती थी। साथ ही वह अगले दिन ही बच्चे को लेकर चली गई थी।
दुष्यंत त्यागी, सीएमएस
इस तरह का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़ित महिला तहरीर देती है तो कार्रवाई की जाएगी।
दिगंबर कुशवाह, अपर पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed