फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman pushed to death in front of subway on Times Square in America

अमेरिका: टाइम्स स्क्वायर पर मेट्रो के आगे महिला को दिया धक्का, मौत

Mon, 17 Jan 2022 03:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 17 Jan 2022 03:49 AM IST
सार

हमलावर महिला के पास कुछ मिनट पहले ही आया था और उसे आशंका थी कि वह नुकसान पहुंचा सकता है। वह उसे देखकर सतर्क हो गई और दूर जाने की कोशिश करने लगी। लेकिन आरोपी ने उसे आती हुई ट्रेन के सामने धक्का दे दिया।

विज्ञापन
Woman pushed to death in front of subway on Times Square in America
टाइम्स स्क्वायर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में टाइम्स स्क्वायर स्टेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति ने एक महिला को मेट्रो ट्रेन के सामने धक्का दे दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस आयुक्त कीचैंट सेवेल ने बताया कि घटना को अंजाम देते ही आरोपी वहां से फरार हो गया। 

विज्ञापन


एक चश्मदीद के मुताबिक, 40 वर्षीय महिला शनिवार सुबह करीब 9:40 बजे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। हमलावर महिला के पास कुछ मिनट पहले ही आया था और उसे आशंका थी कि वह नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन वह जैसे ही महिला के पास पहुंचा, वह उसे देखकर सतर्क हो गई और दूर जाने की कोशिश करने लगी। लेकिन आरोपी ने उसे आती हुई ट्रेन के सामने धक्का दे दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पेरोल पर है। उन्होंने कहा, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है, इससे पहले भी वह तीन घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले ही शहर के मेयर और गवर्नर ने शहर की सड़कों और ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने तथा शहर के बेघर लोगों तक संपर्क बनाने की योजना की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed