{"_id":"5c882838bdec22493442d882","slug":"woman-professor-get-bail-after-arrest-of-11-months-in-scandal-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स स्कैंडल मामले में गिरफ्तारी के 11 महीने बाद महिला प्रोफेसर को मिली जमानत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेक्स स्कैंडल मामले में गिरफ्तारी के 11 महीने बाद महिला प्रोफेसर को मिली जमानत
Wed, 13 Mar 2019 03:14 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 13 Mar 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मदुरै बेंच की जस्टिस एन किरुबाकरन और एसएस सुंदर ने सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल मामले में गिरफ्तारी के लगभग 11 महीने बाद मंगलवार को मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा सहायक प्रोफेसर निर्मला देवी को सशर्त जमानत दे दी। सहायक प्रोफेसर पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों से अच्छे अंकों और धन मिलने का लालच देकर मदुरै कामराज विश्वविद्यालय (एमकेयू) के कुछ अधिकारियों से यौन संबंध बनाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
न्यायाधीशों ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। जिसके अंतर्गत जांच में पुलिस के साथ पूरी तरह से सहयोग करने और मीडिया को साक्षात्कार नहीं देने के लिए कहा है, जिससे जांच प्रभावित न हो, शामिल है। इससे पहले, निचली अदालत और उच्च न्यायालय ने भी उनकी जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
छात्रों के साथ उनकी कथित बातचीत का एक ऑडियो-क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, एमकेयू से संबद्ध अरुप्पुकोट्टई में निजी देवांगा आर्ट्स कॉलेज में महिला सहायक प्रोफेसर को पिछले वर्ष 16 अप्रैल को कॉलेज और एक महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन