फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman narrowly rescued: She fell while trying to catch a train at Dombivali station, how the security personnel saved her Watch video

बाल-बाल बची महिला: डोम्बिवली स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के प्रयास में गिरी, देखें सुरक्षा कर्मियों ने कैसे बचाया

Sat, 04 Dec 2021 08:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 04 Dec 2021 08:12 PM IST
सार

मुंबई महानगर की दौड़ भाग भरी जिंदगी के बीच ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। कई घटनाएं हुई हैं जिनमें सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से यात्रियों की जान बच गई।  

विज्ञापन
Woman narrowly rescued: She fell while trying to catch a train at Dombivali station, how the security personnel saved her Watch video
मुंबई की लोकल ट्रेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोम्बिवली स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के प्रयास में प्लेटफॉर्म पर दौड़ रही एक महिला कोच में चढ़ते वक्त गिर गई। वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच की खाई में फंसती इससे पहले ही वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे बचा लिया। इस घटना का वीडियो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया।

विज्ञापन


मुंबई के समीप स्थित डोम्बिवली रेलवे स्टेशन पर यह घटना शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे की है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लोकल ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी है। ट्रेन कुछ ही देर में चल पड़ती है। तभी एक महिला दौड़ लगाते हुए एक कोच में चढ़ने का प्रयास करती है। वह कोच में चढ़ने से ठीक पहले गिर जाती है। ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच खाई में वह गिरे इससे पहले ही वहां तैनात सुरक्षाकर्मी तत्काल उसे खींच लेते हैं। इस तरह वह मौत के मुंह में समाने से बच जाती है। मुंबई महानगर की दौड़ भाग भरी जिंदगी के बीच ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। कई घटनाएं हुई हैं जिनमें सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से यात्रियों की जान बच गई।  
विज्ञापन

 

देखें वीडियो- 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed