फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman is trying to succeed in every field but need some changes in mens thinking

हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत है महिला, बदलनी होगी पुरुषवादी सोच

Sun, 27 May 2018 12:29 PM IST
शिखा तिवारी, कानपुर
शिखा तिवारी, कानपुर Updated Sun, 27 May 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
woman is trying to succeed in every field but need some changes in mens thinking
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय संविधान में महिला और पुरुष दोनों के लिए समान अधिकार बनाए गए हैं, लेकिन निरक्षरता एवं घरेलू तथा धार्मिक परंपराओं की वजह से महिलाएं उन समस्त अधिकारों का संपूर्ण उपयोग नहीं कर पाती हैं। आज भारतीय नारी ने अपने स्तर पर हर क्षेत्र में सफलता हासिल की है। हम अकसर अखबारों में पढ़ते हैं कि हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी, आईआईटी परीक्षा परिणाम में छात्रा सर्वप्रथम आई।

विज्ञापन


अत: महिलाएं अपने प्रयास और प्रयत्न में पीछे नहीं हैं, लेकिन जरूरत है उन्हें सही अवसर प्रदान करने की। इसी तरह विज्ञान, व्यापार, अंतरिक्ष, खेल, राजनीति हर क्षेत्र में भारतीय नारी ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सौंदर्य के क्षेत्र में ऐश्वर्या राय, सुष्मिता सेन और मानुषी छिल्लर ने न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व में सम्मान प्राप्त किया। संगीत की दुनिया में लता मंगेशकर को स्वर कोकिला का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन


आज भारतीय नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के प्रयास में लगी है, किंतु हमारी पुरुषवादी सोच उनकी प्रगति में बाधक बन रही है। जब कोई विवाहित महिला अपने करियर में आगे बढ़ना चाहती है, आत्मनिर्भर बनना चाहती है, तो सर्वप्रथम उसके परिवारजनों को ही उसमें आपत्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, स्वतंत्रता के बाद के वर्षों में भारतीय नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ी है। उसने कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं, लेकिन आगामी समय में प्रवेश करने के पहले हमें जरूरत है उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की, जिसके लिए आवश्यकता है, विचार परिवर्तन की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed