फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman in chewbacca mask now most watched facebook video

फेसबुक के इतिहास का सबसे वायरल वीडियो, 3 दिनों में लगभग 13 करोड़ लोगों ने देखा इसे

Mon, 23 May 2016 10:11 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला , नई दिल्ली
टीम डिजीटल/अमर उजाला , नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
 woman in chewbacca mask now most watched facebook video

हाल ही में फेसबुक पर अपलोड हुए एक  महिला के वीडियो ने इंटरनेट के सारे मौजुदा रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। यह वीडियो फेसबुक के इतिहास का अबतक का सबसे तेजी से वायरल होने वाला वीडियो बन गया है।

विज्ञापन


लोगों को लगभग चार मिनट का यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि अब तक लगभग 13 करोड़ लोग इसे देख चुके है और करीब 29 लाख लोग इस वीडियो को शेयर कर चुके हैं। इस वीडियो ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि इस दुनिया में अगर कोई सबसे अनमोल चीज है तो वह है एक 'मासूम हंसी'।

विज्ञापन

 

इस वीडियो में एक महिला कार में बैठी दिखाई देती हैं। इस महिला का नाम है कैंडेस पेन। कार में चश्मा पहनकर बैठी यह महिला रातों-रात स्टार बन गई हैं। कार में बैठे-बैठे कैंडेस कैमरे के सामने कहती हैं कि उन्होंने एक ऐसी चीज खरीदी है जिसे मैं आप सबको दिखाना चाहती हूं। फिर वह शॉपिंग बैग में से ‘स्टार वार्स’ के एक किरदार च्यूबाका का नकाब निकालती हैं जिसे उन्होंने खरीदा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैंडेस पेन यह नकाब पहनकर लोगों का मनोरंजन करने के लिए तरह-तरह की आवाज निकालकर दिखाती हैं, और जोर-जोर से हंसती हैं। बोलते बोलते वे कुछ ऐसी अजीब सी आवाजें निकालती हैं कि वीडियो देखने वाला इंसान हैरान भी होता है और हंसी भी नहीं रोक पाता। इसी हंसी मजाक वाले इस वीडियो को लोग धड़ाधड़ शेयर कर रहे हैं।

 

इस वीडियो के चलते फेसबुक यूजर कैंडेस पेन रातों रात इंटरनेट पर सनसनी बन गई हैं। हांलाकि कई लोगों को ये वीडियो समझ में नहीं आ रहा है, फिर इस वीडियो को देखने वालों की संख्या में कोई गिरावट नहीं आ रहीं है। कैंडेस पेन ने इस वीडियो को फेसबुक पर 19 मई को अपलोड किया था।

 

खिलौने का वीडियो मशहूर होने के बाद जिस दुकान से उन्होंने इसे खरीदा था उसने स्टार वॉर्स के ढेर सारे खिलौने उनके और उनके परिवार के लिए गिफ्ट के तौर पर भेज दिए।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed