फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman had given birth to the child on the Road NHRC sent notice to the government of Maharashtra and Madhya Pradesh

महिला ने रास्ते में दिया था बच्चे को जन्म, मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सरकार को भेजा नोटिस

Thu, 14 May 2020 07:50 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 14 May 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Woman had given birth to the child on the Road NHRC sent notice to the government of Maharashtra and Madhya Pradesh
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग

लॉकडाउन के चलते महाराष्ट्र के नासिक से मध्यप्रदेश के सतना पैदल ही वापस जा रही एक गर्भवती महिला ने बुधवार को रास्ते में एक बच्चे को जन्म दिया। मीडिया रिपोर्ट की जांच के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सरकारों को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग ने कहा है कि राज्य के अधिकारियों की लापरवाही के कारण महिला के मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है। महिला के जीवन और उसके सम्मान के अधिकारों का घोर उल्लंघन किया गया है। आयोग ने इस घटना को 'मातृत्व का अनादर' करार दिया।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, गर्भवती महिला अपने पति के साथ नासिक से सतना के लिए पैदल ही निकली थी और इसी दौरान रास्ते में महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। आयोग ने एक बयान में कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिला ने सिर्फ दो घंटे आराम किया और इसके बाद बाकी 150 किलोमीटर की यात्रा शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने इस घटना को राज्य के अधिकारियों की सरासर लापरवाही माना, जिसके कारण पीड़ित महिला के मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ। बयान के मुताबिक, गरीब महिला के जीवन और सम्मान के अधिकारों का घोर उल्लंघन हुआ।


आयोग ने दोनों राज्य के मुख्य सचिवों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। साथ ही महिला और उसके बच्चे के स्वास्थ्य की स्थिति और यदि राज्य सरकारों की तरफ से कोई सहायता पीड़ित परिवार को मुहैया कराई गई है तो उसका भी ब्यौरा देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed