फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman going for kidney transplant misses flight, Shinde becomes angel; Brought to Mumbai by chartered plane

महाराष्ट्र: किडनी प्रत्यारोपण कराने जा रही महिला की छूटी फ्लाइट, देवदूत बने शिंदे; चार्टर्ड विमान से लाए मुंबई

Sat, 07 Jun 2025 02:30 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sat, 07 Jun 2025 02:30 PM IST
सार

जलगांव जिले की महिला को किडनी प्रत्यारोपण कराने के लिए मुंबई जाना था। जलगांव एयरपोर्ट से उसकी फ्लाइट छूट गई। उसने जलगांव दौरे पर आए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मदद मांगी ताे वे महिला को अपने चार्टर्ड विमान से महिला को मुंबई तक लाए। 

विज्ञापन
Woman going for kidney transplant misses flight, Shinde becomes angel; Brought to Mumbai by chartered plane
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI

विस्तार

जलगांव से किडनी प्रत्यारोपण कराने मुंबई जा रही एक महिला की मदद के लिए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने हाथ आगे बढ़ाए। शिंदे की पहल ने महिला को नया जीवन दिया। साथ ही मानवता की मिसाल कायम की। फ्लाइट छूटने से परेशान महिला के लिए एकनाथ शिंदे उस वक्त देवदूत बनकर आए। वे महिला को चार्टर्ड विमान से मुंबई लेकर पहुंचे और उसके इलाज की निगरानी की। 
विज्ञापन


हुआ यूं कि जलगांव जिले की महिला शीतल बोर्डे को किडनी प्रत्यारोपण कराने के लिए शुकवार को मुंबई जाना था। उनकी जलगांव हवाई अड्डे से फ्लाइट थी। महिला जब तक एयरपोर्ट पहुंची, तब तक उसकी फ्लाइट जा चुकी थी। फ्लाइट छूटने के बाद इलाज कराने जा रही महिला और उसके परिजन परेशान हो गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीएम भूपेंद्र पटेल ने राजकोट को दी 557 करोड़ की सौगात; विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी संत मुक्ताबाई पालकी यात्रा समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। जब वे मुंबई लौटने से पहले जलगांव एयरपोर्ट पर उनका चार्टर्ड विमान उतरने में कुछ देरी हुई। महिला को पता लगा कि डिप्टी सीएम भी मुंबई जाने वाले हैं तो उसने स्थानीय कार्यकर्ताओं को अपनी पीड़ा बताई। 


इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री गिरीश महाजन को फोन किया। मंत्री गिरीश महाजन ने समस्या समझी और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से मदद करने के लिए कहा। बिना किसी हिचकिचाहट शिंदे ने  महिला और उसके पति को अपने चार्टर्ड विमान में बिठाया और उन्हें मुंबई लेकर आए। यात्रा के दौरान उन्होंने महिला से बातचीत की और इलाज के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में अब 10 घंटे करना होगा काम; निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार ने उठाया कदम

डिप्टी सीएम कार्यालय ने कहा कि विमान के मुंबई में उतरने के बाद शिंदे ने तत्काल एक विशेष एंबुलेंस की व्यवस्था कराने के लिए कहा। साथ ही अस्पताल में उनके एडमिट होने तक मौजूद रहे। जलगांव के संरक्षक मंत्री गुलाबराव पाटिल ने उपमुख्यमंत्री के इस कदम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह आम नागरिक के प्रति समर्पित हैं। इस मामले में उनके हस्तक्षेप से न केवल एक जीवन बचा है, बल्कि सहानुभूति और सार्वजनिक सेवा के मूल्यों की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed