फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman gives birth to a child by lighting candles and torches in Narsipatnam due to power cut

दावों की हकीकत: आंध्र प्रदेश में मोमबत्ती की रोशनी में हुई महिला की डिलीवरी, वायरल हो रहा वीडियो

Sat, 09 Apr 2022 07:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 09 Apr 2022 07:50 PM IST
सार

इस अस्पताल में मोमबत्ती और टॉर्च की रोशनी में महिला की डिलीवरी कराने की घटना सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
woman gives birth to a child by lighting candles and torches in Narsipatnam due to power cut
महिला ने टार्च की रोशनी में दिया बच्चे को जन्म। - फोटो : social media

विस्तार

केंद्र सरकार भले ही विकास के तमाम दावे करती हो, लेकिन आंध्र प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है जो इन दावों की हकीकत बयान करने के लिए काफी है। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में लोग इन दिनों भारी बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। जिसके चलते शहर के नरसीपट्टनम क्षेत्र में एक महिला ने एनटीआर सरकारी अस्पताल में आधी रात को सेल फोन, टार्च और मोमबत्तियों की रोशनी में बच्चे को जन्म दिया। ये मामला बुधवार को बताया जा रहा है। हालांकि शुक्रवार को ये मामला सबके सामने आया। 

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के अनकापल्ले के नवगठित जिले में पिछले दो दिनों से लोग बिजली की समस्या का सामना कर रहे हैं। यहां स्थित सरकारी एनटीआर अस्पताल में अंधेरा छाया हुआ है। वहीं इस अस्पताल में मोमबत्ती और टॉर्च की रोशनी में महिला की डिलीवरी कराने की घटना सामने आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नवजात बच्चे के साथ मोमबत्ती और टॉर्च की रोशनी में बैठी एक महिला को दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस मामले में अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि महिला जब अस्पताल लाई गई तब वह प्रसव पीड़ा से परेशान थी। रखरखाव के अभाव में अस्पताल का जनरेटर भी खराब हो गया था। ऐसे में महिला के परिजनों से ज्यादा से ज्यादा प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए कहा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed