{"_id":"57cb48914f1c1b64292cb0d9","slug":"woman-gives-birth-a-baby-at-hospital-s-gate-and-both-die-of-not-not-getting-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के फर्श पर ही जन्मा बच्चा, इलाज न मिलने से मां-बेटी की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अस्पताल के फर्श पर ही जन्मा बच्चा, इलाज न मिलने से मां-बेटी की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 04 Sep 2016 03:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
स्वास्थ्य महकमा खुद कितना बीमार और असंवेदनशील हो चुका है इसकी नजीर शुक्रवार को एक बार फिर देखने को मिली। यूपी के बदायूं के अलापुर में पीएचसी के गेट पर प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला पर किसी कर्मचारी का दिल नहीं पसीजा, फर्श पर ही उसने एक बच्ची को जन्म दे दिया। आरोप है कि एक हजार रुपये की मांग पूरी न होने के कारण इलाज नहीं किया गया, जिससे महिला के रक्त स्राव शुरू हो गया। बाद में मिन्नतें करने पर भर्ती तो कर लिया गया, मगर इलाज न होता देख परिवार वाले महिला और बच्ची को घर ले गए। नतीजा यह हुआ कि दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार सुबह कस्बे के लोगों ने पीएचसी पर हंगामा किया तो पुलिस ने पहुंचकर मामला संभाला और स्टाफ नर्स व उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
अलापुर के वार्ड नंबर एक निवासी मुकेश की 38 वर्षीय पत्नी आशा देवी को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। परिवार वालों के अनुसार स्टाफ नर्स मीरा यादव ड्यूटी से लापता थी। परिजनों ने स्टाफ नर्स को फोन करके बुलाया तो वह अपने पति बबलू यादव के साथ पीएचसी पहुंची। मीरा यादव ने आशा देवी को भर्ती करने से इनकार कर दिया। आशा अस्पताल के गेट पर फर्श पर पड़ी तड़पती रही। यहीं उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद आशा को रक्तस्राव शुरू हो गया। मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई। परिवार वालों के अनुसार, बार-बार मिन्नतें करने पर भी अस्पताल स्टाफ नहीं पसीजा। आशा को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन
बाद में दबाव बनने पर मीरा यादव ने आशा देवी को अस्पताल में भर्ती कर लिया। आरोप है कि इलाज के लिए एक हजार रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर आशा का इलाज नहीं किया। इस पर रात में ही परिवार वाले आशा देवी को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
'लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई होगी'- सीएमओ
dead body
- फोटो : demo
शनिवार तड़के आशा देवी की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। बाद में नवजात की हालत भी बिगड़ने लगी। मुकेश उसे लेकर अस्पताल आ रहा था पर बच्ची ने रास्ते में दम तोड़ दिया। कस्बे के लोगों ने दोनों शव अस्पताल में रखकर हंगामा किया।
जानकारी मिलने पर एसीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाला। प्रभारी एसओ एपी सिंह ने बताया कि स्टाफ नर्स मीरा यादव और उसके पति बबलू यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इधर, नर्स मीरा यादव ने रुपये मांगने के आरोप को नकारते हुए इस मामले को अपने खिलाफ कुछ लोगों की साजिश बताया है।
वर्जन
''मामले में जांच कराई गई है। एसीएमओ ने प्रारंभिक रिपोर्ट दे दी है। महिला को भर्ती कर लिया गया था। पता लगा है कि परिवार वाले उसे लेकर रात में घर चले गए थे। अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।'' -सुनील कुमार, सीएमओ