{"_id":"5c27880bbdec2256a50a3f20","slug":"woman-gets-divorce-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में रह रहे पति ने वॉट्सएप पर दिया पत्नी को तलाक, मेनका ने दिया इंसाफ का भरोसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिका में रह रहे पति ने वॉट्सएप पर दिया पत्नी को तलाक, मेनका ने दिया इंसाफ का भरोसा
Sat, 29 Dec 2018 08:13 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 29 Dec 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
Triple Talaq
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने उस महिला को पूरी सहायता का भरोसा दिलाया है, जिसके पति ने वाट्सएप पर उसे कथित तौर पर तीन तलाक दे दिया है। ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक’ गुरुवार को लोकसभा में पारित होने के बाद तीन तलाक (तलाक ए बिद्दत) का यह पहला मामला है।
इसे लेकर मीडिया में आई खबर पर मेनका ने कहा कि उनके मंत्रालय ने मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया है और महिला को पूरी सहायता का भरोसा दिलाया है।
उन्होंने ट्विटर पर कहा कि उनके मंत्रालय ने तीन तलाक के इस मामले को प्राथमिकता के साथ लिया है। मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक की प्रथा को अपराधिक कृत्य बनाने वाला विधेयक लोकसभा में पारित होने के बाद प्रकाश में आए इस पहले मामले से सख्ती से निपटा जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि न्याय हो।
विज्ञापन
मेनका ने कहा कि उन्होंने महिला के भाई से सम्पर्क किया है और उनसे सभी जानकारी देने को कहा है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘हम मुस्लिम समुदाय की अपनी बहनों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मुस्लिम महिलाओं के सामाजिक एवं कानूनी सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रयास किया है और उनके समर्थन में हमेशा एक मजबूत रुख अपनाया है।’’
विज्ञापन
ये है मामला
बेंगलुरू की एक महिला को अमेरिका में रह रहे उसके पति ने विवाह के 15 साल बाद वाट्सएप पर तलाक दे दिया। रेशमा अजीज नाम की इस महिला ने वॉट्सएप और ऑडियो के जरिए तलाक दे दिया। सुप्रीम कोर्ट की ओर से तीन तलाक को अवैध ठहराए जाने के बावजूद पेशे से सर्जन जवीद खान ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया।
विज्ञापन
इसे लेकर मीडिया में आई खबर पर मेनका ने कहा कि उनके मंत्रालय ने मामले को प्राथमिकता के आधार पर लिया है और महिला को पूरी सहायता का भरोसा दिलाया है।
उन्होंने ट्विटर पर कहा कि उनके मंत्रालय ने तीन तलाक के इस मामले को प्राथमिकता के साथ लिया है। मुस्लिम समुदाय में तीन तलाक की प्रथा को अपराधिक कृत्य बनाने वाला विधेयक लोकसभा में पारित होने के बाद प्रकाश में आए इस पहले मामले से सख्ती से निपटा जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि न्याय हो।
विज्ञापन
We have reached out to the brother of the woman and have requested for all details at gandhim@nic.in. She has been assured all assistance.
— Maneka Gandhi (@Manekagandhibjp) December 29, 2018
We stand in complete solidarity with our Sisters of the Muslim community. @MinistryWCD consistently endeavors to socially and legally empower Muslim women and has always taken a strong stand in support of them.